Stree 2 Song Tumhare Hi Rahenge Hum: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' का रोमांटिक गाना 'तुम्हारे ही रहेंगे हम' हुआ रिलीज, फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' का नया रोमांटिक गाना 'तुम्हारे ही रहेंगे हम' रिलीज हो गया है. इस खूबसूरत गाने को संगीतकार सच्चिन-जिगर ने तैयार किया है
Stree 2 Song Tumhare Hi Rahenge Hum: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' का नया रोमांटिक गाना 'तुम्हारे ही रहेंगे हम' रिलीज हो गया है. इस खूबसूरत गाने को संगीतकार सच्चिन-जिगर ने तैयार किया है, जबकि वॉइस के लिए वरुण जैन, शिल्पा राव और सच्चिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. Stree 2 Trailer Out: राजकुमार राव और श्रद्दा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक बार फिर चंदेरी में डर का माहौल (Watch Video)
गाना रिलीज होने के साथ ही दर्शकों को इसका वीडियो भी देखने को मिला, जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की रोमांटिक केमिस्ट्री को खूबसूरती से दर्शाया गया है. यह गाना फिल्म की भावनात्मक गहराई को और भी बढ़ाता है और इसके साथ ही फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देता है.
'तुम्हारे ही रहेंगे हम' गाना
फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके साथ ही गाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. गाने की रोमांटिक धुन और लिरिक्स ने सभी को प्रभावित किया है, और फिल्म की रिलीज की प्रतीक्षा को और भी रोमांचक बना दिया है. यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई 'स्त्री'का सीक्वल है. जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

