बॉलीवुड

Sonu Sood Gets Appreciation from Priyanka Chopra for UNDP Award: सोनू सूद को यूनाइटेड नेशन्स द्वारा मिले सम्मान के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दी शाबासी

सोनू सूद के सामाजिक कार्यों को मद्देनजर रखते हुए उन्हें यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम द्वारा सोमवार को प्रतिष्ठित एसडीजी स्पेशल ह्यूमैनीटेरीयन एक्शन (SDG Special Humanitarian Action) से सम्मानित किया गया. इस बड़ी उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर सोनू सूद को बधाई दी है.

Sonu Sood Gets Appreciation from Priyanka Chopra for UNDP Award: सोनू सूद को यूनाइटेड नेशन्स द्वारा मिले सम्मान के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दी शाबासी
सोनू सूद और प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

Sonu Sood Gets Appreciation from Priyanka Chopra for UNDP Award: सोनू सूद के सामाजिक कार्यों को मद्देनजर रखते हुए उन्हें यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम द्वारा सोमवार को प्रतिष्ठित एसडीजी स्पेशल ह्यूमैनीटेरीयन एक्शन (SDG Special Humanitarian Action) से सम्मानित किया गया. इस बड़ी उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर सोनू सूद को बधाई दी है.

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर सोनू की प्रशंसा करते हुए लिखा, "बधाई हो सोनू सूद तुम इसके योग्य थे. तुम इसी तरह भगवान का काम करते रहो, ये देखना बेहद प्रेरणादायी है. जो भी तुम कर रहे हो उसके लिए तुम्हारा शुक्रिया."

ये भी पढ़ें: Sonu Sood Felicitated by UNDP: सोनू सूद को कोरोना संकट में समाज सेवा के लिए यूनाइटेड नेशन्स द्वारा मिला ये प्रतिष्ठित सम्मान

आपको बता दें कि कोरोना संकट में लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का हर संभव प्रबंध किया जिसके चलते देश और दुनियाभर में उनकी तारीफ की जा रही है. इसी के साथ उन्होंने अब जरूरतमंदों को रोजगार और शिक्षा देने का भी बीड़ा उठाया है जिसके चलते वो काफी चर्चा में भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).