बॉलीवुड

PETA Hottest Vegetarian Celebrities of 2020: Sonu Sood-Shraddha Kapoor बने साल 2020 के हॉटेस्ट शाकाहारी सेलिब्रिटीज

बॉलीवुड एक्टर श्रद्धा कपूर और सोनू सूद को पेटा इंडिया द्वारा 2020 के हॉटेस्ट सेलिब्रिटीज का खिताब दिया गया है. पशु-पक्षियों के संरक्षण और हितों के लिए काम करने वाली इस संस्था ने सोनू और श्रद्धा को ये सम्मान दिया है.

PETA Hottest Vegetarian Celebrities of 2020: Sonu Sood-Shraddha Kapoor बने साल 2020 के हॉटेस्ट शाकाहारी सेलिब्रिटीज
सोनू सूद और श्रद्धा कपूर (Photo Credits: Instagram)

PETA India Hottest Vegetarian Celebrities of 2020: बॉलीवुड एक्टर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और सोनू सूद (Sonu Sood) को पेटा इंडिया द्वारा 2020 के हॉटेस्ट सेलिब्रिटीज का खिताब दिया गया है. पशु-पक्षियों के संरक्षण और हितों के लिए काम करने वाली इस संस्था ने सोनू और श्रद्धा को ये सम्मान दिया है. मार्च महीने में लगे लॉकडाउन के समय से ही सोनू सूद लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं. उनके सामाजिक कार्यों की काफी प्रशंसा की जा रही है. सोनू ने पेटा द्वारा मिले इस पुरस्कार की जानकारी को ट्विटर पर शेयर करते हुए उनका धन्यवाद भी किया है.

सोनू ने पेटा के प्रिंट कैंपेन में भी हिस्सा लिया था. इसी के साथ उन्होंने पेटा इंडिया की अपील का भी समर्थन किया था जिसमें मैक डॉनल्ड्स से ये अपील की गई थी कि वो अपने मेनू में मैक वेगन बर्गर भी शामिल करें. क्रिकेट खेलते समय सोनू ने अपने बेटे के साथ मिलकर एक कबूतर को भी बचाया था.

ये भी पढ़ें: Sonu Sood Mortagages his Property: सोनू सूद ने जरुरतमंदों की खातिर मुंबई में अपनी 8 प्रॉपर्टी को रखा गिरवी

इसी के साथ पेटा ने श्रद्धा की भी काफी सराहना की. श्रद्धा ने मांसाहार छोड़कर शाखाहारी जीवन शैली को अपनाया था. श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया पर बताया था कि किस तरह से गायों पर हमले किये जाते हैं और साथ ही उन्होंने जानवरों के बचाव के लिए भी आवाज उठाई थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OfficialPETAIndia (@petaindia)

इससे पहले मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर, फूटबल प्लेयर सुनील छेत्री, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन, विद्युत् जामवाल, कंगना रनौत, शाहिद कपूर, रेखा, अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पेटा द्वारा सम्मान मिल चूका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).