Sonam Kapoor ने खूबसूरत अंदाज में मनाया बहन Rhea Kapoor का जन्मदिन, कैंडिड फोटोज शेयर कर जताया प्यार
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. रिया पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनस वुमन हैं जिनका अपना फैशन ब्रैंड भी है.
Happy Birthday Rhea Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. रिया पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनस वुमन हैं जिनका अपना फैशन ब्रैंड भी है. सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा', 'खूबसूरत' और 'वीरे दी वेडिंग' को प्रोड्यूस कर चुकी रिया के जन्मदिन पर उनके चाहनेवाले सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं.
सोनम कपूर ने भी अपनी बहन के जन्मदिन पर उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया है. सोनम ने सोशल मीडिया पर रिया संग अपनी खूबसूरत फोटोज और मैसेज शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरी सोलमेट/बेस्टफ्रेंड/सिस्टर रिया कपूर, इस अजीब समय में ये पहली बार है जब मैंने तुम्हारा जन्मदिन मिस कर दिया है. मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं और तुम्हें मिस करती हूं. कोई भी उदारता और प्रेम के मामले में तुम्हारी चतुराई, संवेदनशीलता और क्षमता के आसपास नहीं आ सकता है."
View this post on Instagram
बता दें कि सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं और इसी के चलते वो अपनी बहन रिया के साथ मिलकर उनका जन्मदिन नहीं मना पाई.
View this post on Instagram
रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ अपने रोमांटिक फोटोज के चलते भी काफी चर्चा में रहती हैं. करण ने रिया की पहली फिल्म 'आयशा' में उनके साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. पिछले साल करण के जन्मदिन पर रिया ने अपनी बेहद प्यारभरी तस्वीर भी उनके साथ शेयर की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

