बॉलीवुड

जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर सोनम कपूर ने शेयर की ये बेहद क्यूट तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फिल्म 'धड़क' (Dhadak) से अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) भी अहम भूमिका में थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था.

जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर सोनम कपूर ने शेयर की ये बेहद क्यूट तस्वीर
सोनम कपूर ने जाह्नवी कपूर को इस तरह बर्थडे विश किया (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फिल्म 'धड़क' (Dhadak) से अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) भी अहम भूमिका में थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था. आज जाह्नवी अपना 22 वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास अवसर पर उनकी कजिन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी हैं. उन्होंने जाह्नवी के साथ बचपन की एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में जाह्नवी सोनम की गोद में नजर आ रही हैं.

सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में जाह्नवी बहुत क्यूट लग रही हैं. तस्वीर को कैप्शन देते हुए सोनम कपूर ने लिखा कि, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे...जन्नू.. हमेशा हंसते रहो...तुम्हारी मुस्कान बहुत अच्छी है." आप भी एक नजर डालिए सोनम और जाह्नवी की फोटो पर:-

 

View this post on Instagram

 

Happy happy birthday baby jannu... all my love baby girl... keep smiling your gorgeous smile.. @janhvikapoor

A post shared by Zoya Solanki (@sonamkapoor) on

यह भी पढ़ें:-   पंकज त्रिपाठी ने जाह्नवी कपूर की प्रशंसा में कही यह बड़ी बात

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर को जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक में देखा जाएगा. फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना ने पाकिस्तान को कारगिल वॉर में धूल चटाई थी. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में है. वह जाह्नवी के पिता का किरदार निभाते हुए दिखेंगे. वहीं सोनम कपूर की बात करें तो उन्हें 'जोया फैक्टर' में देखा जाएगा. फिल्म में दलकीर सलमान भी नजर आएंगे. यह फिल्म 5 अप्रैल, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).