Sonam Kapoor-Anand Ahuja Love Story: आनंद अहुजा ने ऐसे किया था सोनम कपूर को प्रोपोज, एक्ट्रेस ने इस फोटो के जरिए किया खुलासा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अहूजा ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जहां उन्होंने अपने पति आनंद आहूजा द्वारा प्रपोज करने को याद किया.
- Read in
- English
Sonam Kapoor-Anand Ahuja Love Story: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अहूजा ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जहां उन्होंने अपने पति आनंद आहूजा द्वारा प्रपोज करने को याद किया. शेयर तस्वीर 2017 की न्यूयॉर्क ट्रिप की है, जहां आनंद उनके गालों को किस करते दिख रहे हैं, वहीं अभिनेत्री मुस्कुराते नजर आ रही हैं.
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "एक वंडर ट्रिप पर , जहां मरे पति आनंद ने मुझे प्रपोज किया था." सोनम ने अहूजा से मई 2018 में शादी की थी. सोनम आनंद से बेतहाशा प्रेम करती हैं और ये अक्सर उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी देखने को मिलता है.
View this post on Instagram
सोनम उन्हें अपने पति के साथ ही एक ऐसा साथी मानती हैं जिन्होंने हर तरह से उनका साथ दिया और सपोर्ट किया है. सोनम ने पिछले साल सोशल मडिया पर पोस्ट करते हुए पति आनंद आहूजा का उस समय साथ और स्नेह देने के लिए धन्यवाद दिया जब उन्हें इसकी बहुत जरूरत थी. सोनम ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ अपनी तस्वीर शेयर की.
उन्होंने कहा था, "पति के लिए प्रशंसा पोस्ट. आज अधिक प्यार और सहृदयता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मुझे इसका बहुत जरूरत थी. आप से बहुत प्यार करती हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

