अनिल कपूर और सुनीता की 36वीं सालगिरह पर बेटी सोनम कपूर ने खास अंदाज में किया विश, शेयर की कई फोटोज
अनिल कपूर को उनकी बेटी सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor Ahuja) ने सोशल मीडिया के जरिये शादी की 36वीं सालगिरह की बधाई दी है.
अनिल कपूर और सुनीता आज अपनी शादी की 36वीं सालगिरह मना रहे हैं. 19 मई 1984 को अनिल कपूर और सुनीता ने शादी रचाई थी. जिसके बाद आज इनकी शादी को 36 साल हो चुके हैं. पिछले साल अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक शानदार पार्टी अपने ख़ास दोस्तों के लिए रखी थी. लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में सब अपने घरों पर ही बने हुए हैं. ऐसे में अब अनिल कपूर को उनकी बेटी सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor Ahuja) ने सोशल मीडिया के जरिये शादी की 36वीं सालगिरह की बधाई दी है.
सोनम कपूर ने एक बाद एक अनिल कपूर और सुनीता की कई खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी एनिवर्सरी पैरेंट्स. मैं आपसे बेहद पार करती हूं और आप दोनों को बहुत मिस कर रही हूं. शादी को 36 साल और डेटिंग के 11 साल. आपकी लव स्टोरी में प्यार, हंसी और परिवार भरी हुई है. क्योंकि ऐसी कहानी केवल फिल्मों में होती असल जिंदगी में नहीं. लव यू. आपने 3 बेहद ही कांफिडेंट और क्रेजी बच्चे भी पैदा किए. हम उम्मीद करते हैं कि हम आपको गर्व महसूस कराएंगे.
आपको बता दे कि इससे पहले अनिल कपूर ने खुद एक वीडियो शेयर करके बताया कि उन्होंने सुनीता कपूर को कैसे प्रपोज किया था. अनिल कपूर ने वीडियो में कहा कि मैंने करियर और प्यार में से अपने प्यार को चुना. लोग वेडिंग एनिवर्सरी मनाते हैं, जबकि वे प्रपोजल एनिवर्सरी मनाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

