बॉलीवुड

सलमान खान स्टारर 'दबंग 3' की जल्द शूटिंग शुरू करेंगी सोनाक्षी सिन्हा

'कलंक' की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का कहना है कि वह जल्द ही 'दबंग 3' (Dabangg 3) की शूटिंग शुरू करेंगी....

सलमान खान स्टारर 'दबंग 3' की जल्द शूटिंग शुरू करेंगी सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: 'कलंक' (Kalank) की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का कहना है कि वह जल्द ही 'दबंग 3' (Dabangg 3) की शूटिंग शुरू करेंगी. फिलहाल, सोनाक्षी एक मैग्जीन शूट के लिए मकाऊ (Macau) के लिए रवाना हुई हैं. श्रीलंका (Sri Lanka) में नए साल का जश्न मनाने के बाद सोनाक्षी ने सीधे काम का रुख किया.

'मिशन मंगल' (Mission Mangal) के संक्षिप्त शेड्यूल की शूटिंग के तुरंत बाद उन्होंने मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' की शूटिंग के लिए भोपाल (Bhopal) जाने के लिए उड़ान भरी. सोनाक्षी ने कहा, "मैं 2019 की इससे बेहतर शुरुआत की कामना नहीं कर सकती थी.

 

View this post on Instagram

 

Kalank Krew. @aliaabhatt @varundvn #Adi

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

यह भी पढ़ें: परिवार को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा, ‘रामायण’ से है खास ताल्लुक

मैंने 'कलंक' की शूटिंग पूरी कर ली है और मकाऊ से लौटने के बाद एक बार फिर 'मिशन मंगल' की शूटिंग शुरू करूंगी और जल्द ही 'दबंग 3' पर भी काम शुरू करूंगी."  सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) 'दबंग 3' के साथ चुलबुल पांडे (Chulbul Pandey) के रूप में वापस आएंगे. अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने कहा था कि वह इस साल के अंत में 'दबंग 3' रिलीज करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2019 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).