चंडीगढ़: अपवित्रीकरण मामले में SIT ने अक्षय कुमार को चंडीगढ़ में पेश होने का ऑप्शन दिया
पंजाब में 2015 में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी संबंधी घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली भीड़ पर पुलिस गोलीबारी की जांच कर रहे......
चंडीगढ़: पंजाब में 2015 में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी संबंधी घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली भीड़ पर पुलिस गोलीबारी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को बुधवार को अमृतसर की बजाय चंडीगढ़ में पेश होने का विकल्प दिया है. पंजाब पुलिस SIT ने इससे पूर्व अक्षय को 21 नवम्बर को अमृतसर सर्किट हाउस में बुलाया था. SIT के सदस्य और पुलिस महानिरीक्षक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया,‘‘हमने उन्हें (अक्षय कुमार) यहां (चंडीगढ़) में पेश होने की छूट दी है.’’
बेअदबी की घटनाओं पर न्यायमूर्ति रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में अक्षय का नाम आया था.
अक्षय, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के बीच किसी तरह की कोई बैठक कराने से पहले ही इनकार कर चुके है. अभिनेता ने इस बात से भी इनकार किया है कि वह डेरा प्रमुख से कभी मिले थे. गुरमीत इस समय बलात्कार के दो मामलों में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है.
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने किया खुलासा, कहा- मैं पैसा कमाने फिल्मों में आया था
SIT ने अक्षय के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिअद के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को भी बुलाया था. एसआईटी प्रकाश सिंह बादल और उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल से चंडीगढ़ में पहले ही पूछताछ कर चुकी है. सुखबीर ने सोमवार को SIT सदस्यों को बताया था कि वह पंजाब के बाहर कभी भी अक्षय से नहीं मिले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

