बॉलीवुड

Singer KK's Last Video: सिंगर केके की मौत से चंद घंटों पहले का वीडियो आया सामने, गा रहे थे ये गाना 

बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक केके का मंगलवार रात को निधन हो गया. खबर आई कि वें कोलकाता के नजरुल मंच में परफॉर्म कर रहे थे जहां शो के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

Singer KK's Last Video: सिंगर केके की मौत से चंद घंटों पहले का वीडियो आया सामने, गा रहे थे ये गाना 
मशहूर गायक केके (Photo: Twitter)

Singer KK Passes Away: बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक केके का मंगलवार रात को निधन हो गया. खबर आई कि वें कोलकाता के नजरुल मंच में परफॉर्म कर रहे थे जहां शो के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें फौरन कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. केके कोलकाता में दर्शकों को मनोरंजन करने अपने कॉन्सर्ट के लिए ही वहां गए थे लेकिन शयद ही किसी को इस बात का अंदाजा था कि ये उनका आखिरी परफॉर्मेंस साबित होगा.

शो के आयोजकों ने केके के कुछ वीडियोज भी जारी किए हैं जिसमें वो अपनी मौत से चंद घंटों पहले स्टेज पर अपने कुछ हिट गानें परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. यहां वो 'हम रहे या ना रहे हम' सॉन्ग पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो उठे हैं और उन्हें खो देने का अफसोस जता रहे हैं. देखें उनका ये आखिरी वीडियो:

आपको बता दें कि केके ने अपने करियर में हिंदी समेत अन्य कई भाषाओं में  कई सारे गीत गाए. सलमान खान का सबसे हिट सॉन्ग 'तड़प तड़प' को भी उन्होंने ही गाया था. उनके अचानक निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक के बादल पसर गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).