अपनी लेडी लक Kiara Advani के साथ 'Thank God' देखेंगे Sidharth Malhotra, ऑडियन्स का हिस्सा बन जानेंगे रिएक्शन?
सिद्धार्थ मल्होत्रा आज रात 8 बजे मुंबई के एक थिएटर में कियारा के साथ 'थैंक गॉड' देखने की योजना बना रहे हैं. सिद्धार्थ चाहते हैं कि वे सामान्य भीड़ का हिस्सा बन लोगों की प्रतिक्रिया देखें। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इसके लिए पूरा ऑडिटोरियम सभागार बुक किया है या नहीं.
Sidharth Malhotra and Kiara Advani: बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फैंटसी कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं. इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित 'थैंक गॉड' को दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' चढ़ी पायरेसी के भेंट
मिली जानकारी के मुताबिक़ सिद्धार्थ अपनी लेडी लक किआरा आडवाणी के साथ फिल्म देखेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ आज रात 8 बजे मुंबई के एक थिएटर में कियारा के साथ 'थैंक गॉड' देखने की योजना बना रहे हैं. सिद्धार्थ चाहते हैं कि वे सामान्य भीड़ का हिस्सा बन लोगों की प्रतिक्रिया देखें. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इसके लिए पूरा ऑडिटोरियम बुक किया है या नहीं.
गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर 'थैंक गॉड' का सामना अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'राम सेतु' से है. यही वजह है कि सिद्धार्थ इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. हालही में सिद्धार्थ और रकुल प्रीत फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे थे. जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार की 'राम सेतु' के साथ अपनी फिल्म क्लैश होने के बारे में बात की.
सिद्धार्थ ने कहा, दिवाली ऐतिहासिक रूप से बेहद उत्सव का समय रहा है, यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर भी. कोरोना महामारी के बाद इस दिवाली हमारे पास 100 प्रतिशत ओक्यूपेंसी है और आपको सिनेमाघरों में मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है. इसलिए मैं उनके अच्छे होने की कामना करता हूं. हम सभी अक्षय पाजी को जानते हैं और हम सभी ने उनके साथ काम किया है. हम राम सेतु की भी मंगल कामना करते हैं. उम्मीद है कि दोनों फिल्में बाद में जश्न मनाएंगी और थैंक गॉड कहेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

