ओटीटी पर जल्द नजर आएंगी Shraddha Kapoor, अच्छी स्क्रिप्ट का है इंतजार, एक्ट्रेस ने थिएटर को बताया पहला प्यार और कह दी इतनी बड़ी बात
ओटीटी पर काम करने के सवाल पर श्रद्धा कपूर ने कहा, अगर स्क्रिप्ट अच्छी है, एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे अगर मेरा किरदार चैलेंजिंग लग रहा है, तो मैं 100 प्रतिशत करना चाहूंगी.
Shraddha Kapoor Interview: श्रद्धा कपूर 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar) से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में श्रद्धा के अपोजिट पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) दिखाई देंगे. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है. साथ ही श्रद्धा का बोल्ड और स्ट्रॉन्ग किरदार देख दर्शक थिएटर जाने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हालांकि फिल्म बड़े पर्दे पर कितनी सफल रहती है, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा. पर फिल्म की रिलीज से पहले लेटेस्टली हिंदी से शिव द्विवेदी ने श्रद्धा कपूर से खास मुलाकात की और उनसे सवाल जवाब किए. भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे Anushka Sharma-Virat Kohli (Watch Video)
ओटीटी पर काम करने के सवाल पर श्रद्धा कपूर ने कहा, अगर स्क्रिप्ट अच्छी है, एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे अगर मेरा किरदार चैलेंजिंग लग रहा है, तो मैं 100 प्रतिशत करना चाहूंगी. पर मैं दिल से उम्मीद करती हूं कि पठान (Pathaan) के बाद और फिल्में कामयाब होनी चाहिए. थिएटर वाली फिल्म करने का अलग ही मजा होता है. मैं भी थिएटर वाली ऑडियंस हूं. थिएटर मेरा पहला प्यार है. सच कहूं तो ओटीटी पर मैं बहुत कम कॉन्टेट देखती हूं. तो मैं उम्मीद करती हूं कि इस साल और ज्यादा फिल्में थिएटर्स में कामयाब रहें. क्योंकि थिएटर को हमें जिंदा रखना है.
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बहुभाषी फिल्मों को लेकर कहा, मैंने पहले ही साहो (Saaho) की है जोकि एक बहुभाषी फिल्म है. मेरा ऐसा कुछ नहीं है कि मुझे सिर्फ हिंदी फिल्में करनी है. मैं बहुभाषी फिल्में करने के लिए भी तैयार हूं. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी आगामी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) है.
View this post on Instagram
अपने क्रश के बार में बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा, मेरा मर मिटने वाला क्रश ऋतिक रोशन के साथ रहा है. कहो न प्यार है कि रिलीज के बाद मैं उनकी (ऋतिक रोशन) तस्वीरें और पोस्टर अपने कमरे में सजाने लगी थी. उस वक्त मैंने निश्चय भी कर लिया था कि मैं उनके साथ शादी करूंगी. जब मैं उनसे मिली तो उनके साथ मुझे काफी कंफर्टेबल फील हुआ. मुझे लगा कि मैं उनके साथ यह बात शेयर कर सकती हूं. फिर मैंने उनको सारे वीडियोज भेजे. मैंने उनको बताया कि मैं जब बड़ी हो रही थी, तो मैं उन्हें इस कदर प्यार करती थी. फिर उन्होंने मुझे बोला भी था कि हम दोनों को साथ में एक फिल्म करनी चाहिए. तो वही थे मेरे खतरनाक और भयंकर क्रश (हंसते हुए).
View this post on Instagram
साथ ही श्रद्धा कपूर को किताबें पढ़ने का भी शौख है. उन्होंने इस बारे में कहा, इस वक्त में डीप वर्क किताब पढ़ रही हूं. यह किताब आपको बताती है कि आप खुद के लिए समय कैसे निकालें, और यह करना कितना जरूरी है. यह एक सुपर्ब किताब है. साथ ही शादी के सवाल पर श्रद्धा ने हंसते हुए कहा, अरे आप लोगों ने नहीं सुना? मैं बहुत जल्दी शादी करने वाली हूं.
लव रंजन द्वारा डायरेक्टेड फिल्म तू झूठी मैं मक्कार फिल्म में श्रद्धा कपूर, रणबीर कपूर के अपोजिट स्ट्रॉन्ग किरदार में नजर आएंगी. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जो 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ब्लू साड़ी में Shraddha Kapoor का दिखा आकर्षक लुक, एक्ट्रेस की खूबसूरती के कायल हुए यूजर्स (View Pics)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

