Shanaya Kapoor Hot Photoshoot: संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने कराया बेहद हॉट फोटोशूट, वायरल हुई ये तस्वीरें!
बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर अपने हॉट अंदाज से काफी लोगों का ध्यान आकर्षित करती नजर आ रही हैं. शनाया ने अपना बेहद हॉट फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं.
Shanaya Kapoor Hot Photoshoot: बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर अपने हॉट अंदाज से काफी लोगों का ध्यान आकर्षित करती नजर आ रही हैं. शनाया ने अपना बेहद हॉट फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं. इन मोनोक्रोम तस्वीरों में शनया सुपर हॉट अवतार देखकर हर कोई दंग है और इसकी चर्चा कर रहा है.
शनाया की इन तस्वीरों को फैशन फोटोग्राफर साशा जयराम (Sasha Jairam) ने इंटरनेट पर शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर शनाया की दो फोटो देखने को मिली हैं जिसमें वो सूट और टाई पहनी हुईं कैंडिड स्टाइल में चेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
उनकी इस फोटो को हजारों लाइक्स मिले हैं और लोग इसपर कमेंट करते हुए उनकी हॉटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं. आपको बता दें कि लोगों को शनाया के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है. वैसे उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया है.
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में शनया ने बतौर एडी काम किया था. शनाया ने भले ही बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया से लेकर हर जगह वो काफी पॉपुलर हैं और फैंस को अब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

