बॉलीवुड

शाहरुख खान ने पूल खेलते हुए शेयर की फोटो, लिखा- जब तक दुनिया में गुलाबी है, यह हमेशा एक बेहतर स्थान होगा

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपने फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं. शाहरुख फिल्म 'जीरो' के बाद तकरीबन 2 साल के बाद फिल्म के सेट पर लौटे हैं. शाहरुख खान का फिल्म 'पठान' का लुक हाल ही में रिवील हुआ था

शाहरुख खान ने पूल खेलते हुए शेयर की फोटो, लिखा- जब तक दुनिया में गुलाबी है, यह हमेशा एक बेहतर स्थान होगा
शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपने फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं. शाहरुख फिल्म 'जीरो' के बाद तकरीबन 2 साल के बाद फिल्म के सेट पर लौटे हैं. शाहरुख खान का फिल्म 'पठान' का लुक हाल ही में रिवील हुआ था जब पैपराजी के कैमरा ने उन्हें यशराज के बाहर स्पॉट किया था. फिल्म की रिलीज का हर फैन बेसब्री से इंतजार कर रहा है. ऐसे में शाहरुख ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूल खेलते हुए दिलचस्प कैप्शन के साथ शेयर किया हैं.

शाहरुख खान ने इं स्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'पठान' के सेट से फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में शाहरुख लंबे बाल है और उन्होंने ब्लैक कलर की कैप के साथ ब्लैक कलर की टीशर्ट में हैंडसम नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान फोटो में पूल खेलते नजर आ रहे हैं जिसमें पिंक कलर की गेंद पर निशाने बनाए हुए हैं. इस फोटो को शाहरुख ने मजेदार कैप्शन के साथ लिखा, "जब तक दुनिया में गुलाबी है, यह हमेशा एक बेहतर स्थान होगा." शाहरुख की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Juhi Chawla ने शाहरुख खान के साथ 90 के दशक की खास फोटो की शेयर, पूछा ये सवाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

बता दें की शाहरुख खान सलमान खान स्टारर फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे. वहीं फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया हैं. इस एक्शन ड्रामा फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2021 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).