बॉलीवुड

सलमान खान के शो 'दस का दम' में नजर आएगा एक ऐसा सितारा जिसकी वजह से टूट जाएंगे टीआरपी के सारे रिकॉर्ड

सलमान खान के शो 'दस का दम' में कई बॉलीवुड सेलेब्स शरीक हो चुके हैं. अब इस शो में एक ऐसा सितारा नजर आएगा जिसकी वजह से शो की टीआरपी में गहरा इजाफा हो सकता है

सलमान खान के शो 'दस का दम' में नजर आएगा एक ऐसा सितारा जिसकी वजह से टूट जाएंगे टीआरपी के सारे रिकॉर्ड
सलमान खान (Photo Credits : Wikimedia Commons)

आजकल शाहरुख और सलमान अपनी दोस्ती दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. कई मौकों पर इन दोनों को साथ देखा जा चुका है. अब एक बार फिर से करण-अर्जुन की इस जोड़ी को साथ देखा जाएगा. खबरों की माने तो जल्द ही शाहरुख सलमान के शो 'दस का दम सीजन 3' में नजर आ सकते हैं. कहा जा रहा है कि इस रियलिटी शो के फिनाले में शाहरुख को देखा जाएगा. इससे पहले भी सलमान के इस शो में कई बॉलीवुड सेलेब्स शरीक हो चुके हैं.

काफी साल पहले शाहरुख और सलमान की दोस्ती में दरार आ गई थी. 2015 में जब शाहरुख सारे गिले शिकवे मिटाकर सलमान के शो 'बिग बॉस' में एक मेहमान के रूप में पहुंचे थे, तब फैन्स को यह अहसास हुआ था कि इन दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक हो चुका है.

आपको बता दें कि सलमान को शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में भी देखा जाएगा. इस फिल्म में उनका एक कैमियो होगा. हाल ही में ईद के अवसर पर इस फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया गया था जिसमें ये दोनों साथ नजर आए थे. दर्शकों को यह टीजर बेहद पसंद आया था. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में हैं. आनंद एल राय इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. इससे पहले सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में भी शाहरुख खान का एक कैमियो था. वह एक दृश्य में जादूगर का किरदार निभाते हुए नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2018 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).