बॉलीवुड

फिल्म 'कबीर सिंह' का शानदार टीजर हुआ रिलीज, शाहिद कपूर का दबंग अंदाज जीत लेगा आपका दिल, देखें वीडियो

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) का टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया गया. टीजर में शाहिद काफी अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में उन्होंने कबीर राजवीर सिंह नामक एक डॉक्टर का किरदार निभाया है.

फिल्म 'कबीर सिंह' का शानदार टीजर हुआ रिलीज, शाहिद कपूर का दबंग अंदाज जीत लेगा आपका दिल, देखें वीडियो
फिल्म 'कबीर सिंह' का टीजर (Photo Credits: Youtube)

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) का टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया गया. टीजर में शाहिद काफी अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में उन्होंने कबीर राजवीर सिंह नामक एक डॉक्टर का किरदार निभाया है. उसे शराब की लत है और साथ ही उसको बात-बात पर गुस्सा भी आता है. फिल्म में कियारा अडवाणी (Kiara Advani) शाहिद के लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आएंगी. टीजर में शाहिद और कियारा की केमिस्ट्री बेहद लाजवाब लग रही है.

शाहिद कपूर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "मैं बिना किसी वजह के बागी नहीं बना हूं. ये मैं हूं. कबीर सिंह" इसके अलावा उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुक्रिया भी कहा.

यह भी पढ़ें:- फिल्म 'कबीर सिंह' से शाहिद कपूर का रोमांटिक सीन हुआ लीक, देखें Video

आपको बता दें कि फिल्म 'कबीर सिंह' तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी ने किया है. यह फिल्म 21 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म के कुछ भागों को दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिल्माया गया है. जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब शाहिद और कियारा के कुछ रोमांटिक सीन्स लीक भी हो गए थे. दिल्ली के आलवा कुछ सीन्स की  शूटिंग उत्तराखंड में भी हुई है. मसूरी में एक सीन की शूटिंग के दौरान एक हादसे में एक क्रू मेंबर की मृत्यु हो गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2019 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).