फिल्म 'कबीर सिंह' से शाहिद कपूर का रोमांटिक सीन हुआ लीक, देखें Video
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) की शूटिंग में व्यस्त हैं. यह फिल्म तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ (Arjun Reddy) की हिंदी रीमेक है.
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) की शूटिंग में व्यस्त हैं. यह फिल्म तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ (Arjun Reddy) की हिंदी रीमेक है. आजकल दिल्ली (Delhi) में इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं. इसी सिलसिले में शाहिद दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के मिरांडा हाउस कॉलेज पहुंचे थे. वहां पर इस फिल्म के कुछ सीन्स फिल्माए गए. इसी बीच फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं. उनके साथ एक एक्ट्रेस को भी देखा जा सकता है लेकिन वीडियो में अभिनेत्री का चेहरा नहीं दिख रहा है. बता दें कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी (Kiara Advani) है.
वीडियो देखकर लग रहा है कि वहां पर किसी रोमांटिक सीन की शूटिंग चल रही थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें:- शाहिद कपूर का ये को-स्टार बन गया था 'लश्कर-ए-तोइबा' का आतंकी, आज उतारा गया मौत के घाट
आपको बता दें कि फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी के अलावा अभिनेत्री टीना सिंह (Tina Singh) भी नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार टीना ने शाहिद के साथ अपनी शूटिंग पूरी कर ली है. इससे पहले टीना को 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' नामक वेब सीरीज में देखा जा चुका है. 'कबीर सिंह' की बात करें तो संदीप वंगा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. टी-सीरीज और सिने 1 स्टूडियोज प्रॉडक्शन मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2019 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

