शाहिद कपूर की इस हरकत को देखकर यूजर्स का फूटा गुस्सा, कहा- दरवाजा तो बंद कर लेते
फिल्मी सितारों का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना आम बात है. किसी न किसी बात पर कोई न कोई स्टार आए दिन ट्रोलिंग का शिकार होता रहता है. शाहिद कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
फिल्मी सितारों का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना आम बात है. किसी न किसी बात पर कोई न कोई स्टार आए दिन ट्रोलिंग का शिकार होता रहता है. शाहिद कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. वीडियो में शाहिद गाड़ी से उतरते हैं और अपना बैग उठाकर सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं. वह जल्दी में गाड़ी का दरवाजा बंद करना भूल जाते हैं. इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, "कम से कम दरवाजा तो बंद करना चाहिए था, ये तो एक बेसिक मैनर होता हैं. एक और व्यक्ति ने लिखा कि, "घमंड? शौहरत कुछ समय तक ही रहती है. जितनी ज्यादा आपकी ईगो होती है, उतनी ही ज्यादा तेजी से आप गिरते हैं." इसके अलावा भी कई लोगों को शाहिद को ट्रोल किया है.
यह भी पढ़ें:- फिल्म 'कबीर सिंह' से शाहिद कपूर का रोमांटिक सीन हुआ लीक, देखें Video
आपको बता दें कि शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आएंगे. फिल्म का टीजर और पोस्टर्स रिलीज किए जा चुके हैं. 13 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. 'कबीर सिंह' साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है. शाहिद कपूर के अपोजिट फिल्म में कियारा आडवाणी को देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2019 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

