क्वारंटीन में समय बिता रही सुहाना खान सीख रहीं हैं ये खास हुनर, मां गौरी ने खूबसूरत Photo शेयर कर खोला राज
शाहरुख खान की तरह उनके बच्चों से भी उम्मीद की जा रही है कि वो फ़िल्मी दुनिया में अपना नाम बनाएंगे.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी अपने पिता की तरह काफी फेमस हैं. सोशल मीडिया पर सुहाना की जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं. यही वजह है कि जब भी सुहाना की कोई नई फोटो सामने आती है फैन्स उसे बेहद पसंद करते हैं. कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में लॉकडाउन जैसा माहौल हो रखा है. विदेश में पढ़ाई कर रही सुहाना खान भी इस समय क्वारंटीन में अपना टाइम स्पेंड कर रही हैं. ऐसे में सुहाना अपने मेकअप के हुनर को बढ़ा रही हैं. जाहिर है बाकी लोगों को तरह सुहाना भी अपनी इंटरेस्ट का काम कर रही हैं. इस बात की जानकारी खुद गौरी खान (Gauri Khan) ने दी. गौरी ने बताया कि सुहाना मेकअप के टिप्स सीख रही है.
गौरी और सुहाना दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं. जिसमें सुहाना कमाल की लग रही हैं. इन तस्वीरों कोए शेयर करते हुए गौरी ने लिखा कि मेकअप टिप्स सीख रही है.
जबकि सुहाना खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा 'एक्सपेरिमेंट कर रही हूं.' सुहाना की इस पोस्ट में भी वो कमाल की खूबसूरत लग रही हैं.
आपको बता दे कि शाहरुख खान की तरह उनके बच्चों से भी उम्मीद की जा रही है कि वो फ़िल्मी दुनिया में अपना नाम बनाएंगे. शाहरुख खान के बेटे आर्यन पहले ही द लायन किंग ने आवाज दे चुके हैं. हालांकि फ़िल्मी परदे पर उनके डेब्यू को लेकर अभी साफ़ नहीं हो पाया है. जबकि सुहाना को लेकर तो किंग खान पहले ही बता चुके हैं कि वो एक्ट्रेस बनना चाहती है. हालांकि शाहरुख ने ये भी साफ़ किया था कि जब तक उनके बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर लेते वो फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2020 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

