बॉलीवुड

World Bicycle Day 2021: Shah Rukh Khan के 'मन्नत' बंगले पर साइकिल चलाकर पहुंचे Salman Khan, देखें ये मजेदार थ्रोबैक Video

आज के दिन को विश्वा बाइसिकल दिवस के रूप में नया जाता है. बाइसिकल न सिर्फ यात्रा करने का एक मददगार साधन है बल्कि हमारे स्वास्थ के लिए भी काफी लाभदायक है. बॉलीवुड में भी कलाकारों के बीच साइकिल का काफी क्रैज है.

World Bicycle Day 2021: Shah Rukh Khan के 'मन्नत' बंगले पर साइकिल चलाकर पहुंचे Salman Khan, देखें ये मजेदार थ्रोबैक Video
शाहरुख खान और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

World Bicycle Day 2021: आज के दिन को विश्वा बाइसिकल दिवस के रूप में नया जाता है. बाइसिकल न सिर्फ यात्रा करने का एक मददगार साधन है बल्कि हमारे स्वास्थ के लिए भी काफी लाभदायक है. बॉलीवुड में भी कलाकारों के बीच साइकिल का काफी क्रैज है. फिर चाहे वो सलमान खान जो या रणबीर कपूर या फिर अजय देवगन. इन सभी सितारों को अक्सर मुंबई की सड़कों पर अपने स्टाइलिश अंदाज में साइकिल चलाते देखा जाता है.

आज विश्व साइकिल दिवस के मौके पर सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो बांद्रा की सड़कों पर अपने मजेदार अंदाज में साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में सलमान साइकिल पर सवार होकर घुमते दिखे और साथ ही सड़क पर मौजूद लोगों को हाथ दिखाकर उन्हें हेलो कहते नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

मजे की बात ये है कि साइकिल चलाते हुए जब सलमान खान जब शाहरुख खान के 'मन्नत' बंगले पर पहुंचे तो उन्हें 'शाहरुख भाई' कहकर आवाज देते और हंसते नजर आए. इस वीडियो को खुद सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जो आज काफी चर्चा में आ गया है. बता दें कि सलमान जल्द ही शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म 'पठान' (Pathan) में कैमियो रोल में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).