Aryan Khan की जमानत याचिका पर आज सेशन कोर्ट में होगी सुनवाई, मिलेगी बेल या रहेंगे जेल में?
रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन को रिहा करवाने के लिए शाहरुख की टीम ने अब वकील सतीश मानशिंदे की जगह सीनियर एडवोकेट अमित देसाई को हायर कर लिया है. वो 11 अक्टूबर को भी सतीश मानशिंदे के साथ कोर्ट पहुंचे थे.
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत याचिका पर आज सेशन कोर्ट में सुनवाई की जाएगी. सभी की निगाहें इस मामले में टिकी होंगी कि आज आर्यन को बेल मिल जाएगी या फिर उन्हें जेल में रहना होगा. रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन को रिहा करवाने के लिए शाहरुख की टीम ने अब वकील सतीश मानशिंदे की जगह सीनियर एडवोकेट अमित देसाई को हायर कर लिया है. वो 11 अक्टूबर को भी सतीश मानशिंदे के साथ कोर्ट पहुंचे थे. जिसके बाद कोर्ट में एनसीबी ने कम से कम मामले में जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था. लेकिन कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक का ही समय दिया है. ऐसे में आज दोपहर 2 बजे के बाद मामले की सुनवाई शुरू हो सकती है.
आपको बता दे कि 2 अक्टूबर की रात क्रूज शिप पर छापेमारी करके एनसीबी ने आर्यन खान सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था. उनके खिलाफ ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 8 (सी), 20 (बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत अपराध का आरोप लगाया गया. इस मामले एनसीबी की कस्टडी में रहने के बाद कोर्ट ने आर्यन सहित बाकी आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. फिलहाल आर्यन खान मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं.
आपको बता दे कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड से लगातार सेलेब्स उनका सपोर्ट कर रहें हैं. सोशल मीडिया से लेकर मन्नत पहुंचने तक कई सेलेब्स शाहरुख के मुश्किल घड़ी में उनका साथ देते दिखाई दे रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

