Shah Rukh Khan के हमशक्ल Ibrahim Qadri का अंदाज देख दंग हुए इंटरनेट यूजर्स, किंग खान की हैं कार्बन कॉपी
बॉलीवुड अभिनेताओं के हमशक्ल अक्सर सोशल मीडिया से लेकर जगह उनके चाहनेवालों को हैरान करते आए हैं. यहां के फिल्मी सितारे इतने प्रसिद्ध हैं कि उनके हमशक्ल के रूप में काम करके कई सारे आर्टिस्ट्स अपना गुजारा करते हैं.
Shah Rukh Khan Lookalike Ibrahim Qadri Photos & Videos: बॉलीवुड अभिनेताओं के हमशक्ल अक्सर सोशल मीडिया से लेकर जगह उनके चाहनेवालों को हैरान करते आए हैं. यहां के फिल्मी सितारे इतने प्रसिद्ध हैं कि उनके हमशक्ल के रूप में काम करके कई सारे आर्टिस्ट्स अपना गुजारा करते हैं. अब तक हमने अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, करिश्मा कपूर समेत कई सारे कलाकारों के हमशक्लों को देखा. इन दिनों बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के हमशक्ल इंटरनेट पर छाए हुए हैं.
इब्राहिम कादरी नाम का ये शख्स इन दिनों इंटरनेट पर काफी सनसनी मचाता नजर आ रहा है. इसके लुक्स, हेयरस्टाइल से लेकर फेशियल फीचर्स शाहरुख खान से काफी हद तक मिलते-जुलते हैं. उनका अंदाज देखकर लोग भी उसे हुबहू किंग खान की कार्बन कॉपी बता रहे हैं और उनकी चर्चा कर रहे हैं. इंटरनेट पर इसके चलते वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: Aamir Khan के इस हमशक्ल को देखकर रह जाएंगे भौचक्के, एक्टर की हैं कार्बन कॉपी
View this post on Instagram
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' हो या फिर 'डॉन' वो उनेक हर किरदार के लुक्स को बखूभी अपनाते हुए अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं. सोशल मीडिया पर इब्राहीम कादरी अपने इस अंदाज के चलते तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं.
View this post on Instagram
इब्राहीम कादरी के इंस्टाग्राम पर 40 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं और इसकी संख्या भी बढ़ती नजर आ रही हैं. यकीनन इब्राहीम के लुक्स देखकर खुद शाहरुख भी चौंक जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

