Video: शाहरुख खान ने अपने स्पेशल फैन राजू के लिए कही ऐसी बात, जानकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) वैसे तो ट्विटर (Twitter) पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन जाहिर सी बात है कि उनके लिए हर फैन के सवाल का जवाब दे पाना मुमकिन नहीं है
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) वैसे तो ट्विटर (Twitter) पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन जाहिर सी बात है कि उनके लिए हर फैन के सवाल का जवाब दे पाना मुमकिन नहीं है. हालांकि, आज शाहरुख खान ने अपने एक खास फैन के लिए एक ऐसी बात कही जिसके बारे में जानकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे. दरअसल, अमृत (Amrit) नामक एक शख्स पिछले 150 दिनों से लगातार ट्वीट्स कर रहा था. वह अपने हर ट्वीट में शाहरुख को टैग भी कर रहा था. आज शाहरुख ने उनके एक वीडियो का जवाब दिया.
वीडियो में अमृत को कहते हुए देखा जा सकता है कि वह वीकेंड पर घर आया हुआ है. वीडियो में अमृत के अलावा उनके डिसेबल्ड भाई राजू (Raju) और उनकी मां को भी देखा जा सकता है. वीडियो में अमृत बताता है कि उनका भाई शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन है. साथ ही वह किंग खान से राजू से मिलने की गुजारिश भी करता है. अमृत के ट्वीट का जवाब देते हुए किंग खान ने लिखा कि, "सॉरी अमृत, मैंने आपका वीडियो नहीं देखा था. मम्मी जी को मेरा नमस्कार कहना. मैं जल्द ही राजू से बात करूंगा."
Sorry Amrit I hadn’t seen your video. Please give my regards to mummyji & I will figure out & speak to RAJU soon. https://t.co/hBQvmLqHgQ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 26, 2019
यह भी पढ़ें:- शाहरुख खान ने छोड़ी 'सारे जहां से अच्छा', इस बड़ी फिल्म के लिए कर रहे हैं तैयारी
वर्क फ्रंट की बात करें तो किंग खान को पिछले साल दिसंबर के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था. आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी अहम रोल निभाए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2019 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

