ईद पर शाहरुख खान देंगे सलमान के फैन्स को यह बड़ा तोहफा
पिछले साल ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख खान को देखकर सभी फैन्स हैरान रह गए थे. अब इस ईद पर शाहरुख सलमान के फैन्स को एक तोहफा देने जा रहे हैं
पिछले साल सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख खान को देखकर सभी फैन्स हैरान रह गए थे. इस फिल्म में उन्होंने एक गेस्ट अपीयरेंस दी थी जिसमें वह एक जादूगर का किरादर निभाते हुए नजर आए थे. दर्शकों ने शाहरुख के इस कैमियो को काफी पसंद किया था. साल की शुरुआत में यह खबर आई थी कि अब शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में सलमान खान का एक कैमियो होगा. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का एक प्रोमो ईद पर रिलीज किया जाएगा और इस प्रोमो में सलमान खान के कैमियो का खुलासा किया जाएगा. 'जीरो' के मेकर्स ने यह फैसला किया है कि वे हर बड़े त्यौहार पर फिल्म का एक प्रोमो रिलीज करेंगे.
डीएनए के सूत्रों के मुताबिक, "इस फिल्म का पहला टीजर 1 जनवरी को रिलीज किया गया था. अब ईद पर फिल्म के मेकर्स एक और प्रोमो जारी करेंगे जिसमें हमें सलमान खान की झलक देखने को मिलेगी. अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह प्रोमो पहले टीज़र की तरह 1 मिनट का वीडियो होगा या फिर सलमान द्वारा इस फिल्म के लिए शूट किए गए पूरे गाने को रिलीज किया जाएगा. सलमान इस फिल्म में एक गाने और एक सीन के लिए गेस्ट अपीयरेंस देंगे. सलमान और शाहरुख बहुत अच्छे दोस्त हैं और जब इस फिल्म की टीम ने इस ट्रैक को एक प्रोमो के रूप में लॉन्च करने का सोचा, तो उन दोनों ने इसके लिए तुरंत हां कर दी."
आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म में शाहरुख एक बोने का किरादर निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और यह फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2018 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

