बॉलीवुड

Shah Rukh Khan-Gauri Khan Wedding Anniversary: शाहरुख खान-गौरी खान की शादी की सालगिरह पर उमड़ा फैंस का प्यार, सोशल मीडिया पर दी बधाई

शाहरुख खान और गौरी खान आज अपनी शादी की 29वीं सालगिरह मना रहे हैं. शाहरुख और गौरी की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में उन आदर्श जोड़ियों में से मानी जाती हैं जिन्होंने तिनके से ताज तक का सफर तय करने तक एक दूसरे का साथ निभाया और आज भी इस रिश्ते को बखूभी संभाले हुए हैं.

Shah Rukh Khan-Gauri Khan Wedding Anniversary: शाहरुख खान-गौरी खान की शादी की सालगिरह पर उमड़ा फैंस का प्यार, सोशल मीडिया पर दी बधाई
शाहरुख खान और गौरी खान (Photo Credits: Facebook)

Shah Rukh Khan-Gauri Khan Wedding Anniversary: शाहरुख खान और गौरी खान आज अपनी शादी की 29वीं सालगिरह मना रहे हैं. शाहरुख और गौरी की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में उन आदर्श जोड़ियों में से मानी जाती हैं जिन्होंने तिनके से ताज तक का सफर तय करने तक एक दूसरे का साथ निभाया और आज भी इस रिश्ते को बखूभी संभाले हुए हैं. शाहरुख लाखों महिलाओं के दिलों में राज करते हैं लेकिन शाहरुख के दिल में बस्ती हैं गौरी जिनसे उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी.

एक बार एक इंटरव्यू में जब शाहरुख से पूछा गया कि अगर उन्हें उनके काम और गौरी के बीच चुनना पड़े तो वो क्या चुनेंगे? तो इसपर उन्होंने जवाब दिया कि वो खुशी-खुशी अपना काम छोड़ देंगे. शाहरुख और गौरी ने 25 अक्टूबर, 1991 में एक दूसरे से शादी की थी.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर वाइफ गौरी खान से मांगी ये खास मदद, बदले में मिला ये मजेदार जवाब

आज इनकी शादी की सालगिरह पर फैंस ट्विटर पर #29YearsOfSRKGauri ट्रेंड करके उन्हें बधाई दे रहे हैं. ट्विटर पर ये हैशटैग ट्रेंड भी कर रहा है और लोग लगातार इन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं. पढ़ें फैंस के ये ट्वीट्स:

ये भी पढ़ें: Gauri Khan Birthday: शाहरुख खान से शादी के बाद उनकी इस हरकत से चौंक गया था गौरी खान का परिवार, किंग खान ने इस Video में सुनाई अपनी लव-स्टोरी

आपको बता दें कि शाहरुख और गौरी अपने बच्चे अबराम खान, आर्यन खान और सुहाना खान के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दुबई में मौजूद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).