बॉलीवुड

शाहरुख खान ने बेटे अबराम संग लिए जेट स्की राइड के मजे, देखें वीडियो

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हाल ही में अपने परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गए हुए थे. उन्होंने वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी. फोटोज में वह अपने परिवार के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे. अब किंग खान का एक और वीडियो सामने आया है

शाहरुख खान ने बेटे अबराम संग लिए जेट स्की राइड के मजे, देखें वीडियो
शाहरुख खान और अबराम (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हाल ही में अपने परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गए हुए थे. उन्होंने वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी. फोटोज में वह अपने परिवार के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे. अब किंग खान का एक और वीडियो सामने आया है. शाहरुख अपने बेटे अबराम (Abram) के काफी करीब है और वीडियो में भी वह अबराम के साथ जेट स्की राइड का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे हैं.

अबराम और शाहरुख के वीडियो के अलावा एक तस्वीर भी सामने आई है. फोटो में गौरी खान तस्वीरें खींचती हुई नजर आ रही हैं. गौरी के फैन क्लब ने इन फोटोज और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आप भी देखें ये इन्स्टाग्राम पोस्ट:-

यह भी पढ़ें:-Chandrayaan 2 की बड़ी सफलता पर शाहरुख खान ने फिल्मी अंदाज में ISRO को दी बधाई, डेडिकेट किया अपनी इस फिल्म का गाना

आपको बता दें कि जीरो की असफलता के बाद शाहरुख खान ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है. हाल ही में किंग खान के फैन्स ने ट्विटर पर एक खास ट्रेंड शुरू किया था. यूजर्स #Wemissusrkonbigscreen के साथ एक्टर की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे थे. जाहिर सी बात है कि वे शाहरुख को जल्द ही बड़े पर्दे पर वापस देखना चाहते हैं. अब देखना होगा कि बॉलीवुड के बादशाह अपनी अगली फिल्म कब अनाउंस करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).