Happy Birthday Suhana Khan: बला की खूबसूरत हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, Viral Photos में हॉटनेस से जीत रही हैं दिल
किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में सुहाना आज इसे अपने परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगी. सुहाना मार्च में ही यूके से मुंबई आ गईं थी और ऐसे में अब वो अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं. सुहाना के जन्मदिन के मौके पर उनकी कई सारी फोटोज वायरल हो रही हैं
Happy Birthday Suhana Khan: किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान आज अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में सुहाना आज इसे अपने परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगी. सुहाना मार्च में ही यूके से मुंबई आ गईं थी और ऐसे में अब वो अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं. सुहाना के जन्मदिन के मौके पर उनकी कई सारी फोटोज वायरल (Viral) हो रही हैं जिसे देखकर पता चलता है कि खूबसूरती के मामले में वो बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेसेस को कड़ी चुनौती दे सकती हैं.
सुहाना की इन तस्वीरों में वो अपने कॉलेज के दोस्तों संग मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. फोटोज में उनका अंदाज भी देखने लायक है.
सुहाना ने यूके (UK) के आर्डिंगली कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं जिसके बाद वो जल्द ही बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस अपनी शुरुआत कर सकती हैं.
देखें उनकी ये फोटोज:
सुहाना की ये फोटोज देखकर लगता है कि बॉलीवुड की मौजूदा एक्ट्रेसेस को भी अपनी खूबसूरती और स्टाइल से कड़ी चुनौती दे सकती हैं.
आज उनके 20वें जन्मदिन पर उनके यार-दोस्त और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं. ये भी पढ़ें: Happy Birthday Suhana Khan: सुहाना खान को इस नाम से बुलाती हैं दोस्त अनन्या पांडे, जन्मदिन पर ये फोटो शेयर करके दी बधाई
सुहाना ने अभी बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया लेकिन इंटरनेट पर वो काफी लोकप्रिय हैं जिनके कई सारे पिक्चर्स और वीडियोज अक्सर वायरल (Viral) होते देखे गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

