बॉलीवुड

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ले रही हैं ऑनलाइन बेली डांस क्लासेस, टीचर ने शेयर की ये लेटेस्ट फोटो

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लॉकडाउन के इन दिनों में मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रही हैं. बताया जा रहा है कि वो मार्च में ही मुंबई आ गईं थी और तभी से अपने घर पर मौजूद हैं. अपने इस फ्री टाइम में सुहाना इंटरनेट के जरिए बेली डांस क्लासेज लेकर अपनी डांसिंग स्किल्स की और भी बेहतर बना रही हैं.

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ले रही हैं ऑनलाइन बेली डांस क्लासेस, टीचर ने शेयर की ये लेटेस्ट फोटो
सुहाना खान और संजना मुथ्रेजा (Photo Credits: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) लॉकडाउन के इन दिनों में मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रही हैं. बताया जा रहा है कि वो मार्च में ही मुंबई आ गईं थी और तभी से अपने घर पर मौजूद हैं. अपने  इस फ्री टाइम में सुहाना इंटरनेट के जरिए बेली डांस क्लासेज लेकर अपनी डांसिंग स्किल्स की और भी बेहतर बना रही हैं. उनकी डांस ट्रेनर संजना मुथ्रेजा (Sanjana Muthreja) ने सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी और अभी की फोटो शेयर की और बताया कि किस तरह से उनके डांस सेशंस और भी बेहतर बन गए हैं.

संजना ने इंस्टाग्राम पर सुहाना की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "दिसंबर, 2019 लॉकडाउन से पहले और मई 2020 लॉकडाउन 4. सुहाना खान के साथ लेवल बढ़ा है."

 

View this post on Instagram

 

Dec 2019 #beforelockdown May 2020 #lockdown4 With @suhanakhan2 Level up #onlinebellydanceclass #artofbellydancewithsanjana

A post shared by Sanjana Muthreja (@sanjanamuthreja) on

सुहाना न्यूयॉर्क के आर्डिंगली कॉलेज (Ardingly College) में पढ़ाई कर रही हैं और वो बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस के रूप में अपना करियर बनाना चाहती हैं. लॉकडाउन (Lockdown) से ठीक पहले वो अपने परिवार के पास वापस लौट आईं. ये भी पढ़ें: सुहाना खान की हॉट फोटोज देखकर अनन्या पांडे ने किया कमेंट, लिखा- मुझे अपना टॉप दे दो, मिला ये मजेदार जवाब

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान घर पर इस समय को हर कोई तरह-तरह से मनोरंजक चीजें करके बिता रहा है. ऐसे में सुहाना भी अपने इस समय का भरपूर उपयोग करते हुए कलाकात्मक चीजें सीखकर अपना समय बिता रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).