बॉलीवुड

शाहरुख खान के लिए लॉकडाउन के दौरान आई ये बुरी खबर, इस करीबी सदस्य का हुआ निधन

किंग खान शाहरुख खान के लिए लॉकडाउन के दौरान एक बुरी खबर सामने आई है. उनके एक करीबी साथी का निधन हो गया है. शाहरुख खान की कंपनी रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट से जुड़े बेहद अहम सदस्य अभिजीत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.

शाहरुख खान के लिए लॉकडाउन के दौरान आई ये बुरी खबर, इस करीबी सदस्य का हुआ निधन
शाहरुख खान और अभिजीत (Photo Credits: Twitter)

किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान एक बुरी खबर सामने आई है. उनके एक करीबी साथी का निधन (Demise) हो गया है. शाहरुख खान की कंपनी रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) से जुड़े बेहद अहम सदस्य अभिजीत (Abhijeet) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट ने एक ट्वीट भी किया है.

रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर अभिजीत की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "हमारी रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट परिवार के पहले टीम मेंबर्स में से एक, अभिजीत हमें छोड़कर चले गए. हम उन्हें और हमारे आसपास उनकी सहायता को मिस करेंगे. उनकी आत्मा को शांति मिले. उनके दोस्त और परिवार वालों के साथ हमारी संवेदनाएं."

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने फैंस के लिए शेयर की सेल्फी फोटो, बताया लॉकडाउन ने सिखाई हैं ये अहम बातें

बताया गया कि अभिजीत रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक थे और ऐसे में उनके  निधन से शाहरुख भी दुखी हैं. शाहरुख ने कुछ ही समय पहले अपनी फोटो पोस्ट करते हुए इन बातों के बारे में बताया जिसे उन्होंने इस लॉकडाउन के दौरान सीखा और महसूस किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).