Shah Rukh Khan और Kajol स्टारर ब्लॉकबस्ट फिल्म Baazigar को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का मौका, रेट्रो फिल्म फेस्टिवल में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग!
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाजीगर' एक बार फिर सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है.
Baazigar returns to the silver screen: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाजीगर' एक बार फिर सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है. काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए इस खास खबर की घोषणा की है. काजोल ने कैप्शन में लिखा, फ्लैशबैक उस वक्त का, जब सिनेमा स्क्रीन पर जादू छाया था! आपको सिनेपोलिस के रेट्रो फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की इस क्लासिक फिल्म 'बाजीगर' के साथ उन यादों को फिर से जीने का मौका देती हूं. Swatantrya Veer Savarkar: स्वतंत्र्य वीर सावरकर से अंकिता लोखंडे का फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगी यमुना बाई सावरकर का किरदार (View Pic)
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, इस जादू को पर्दे पर लाने का सौभाग्य मुझे मिला था, और मैं आप सभी के साथ इस यादगार सफर में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं. आइए साथ मिलकर बॉलीवुड के सुनहरे दौर का जश्न मनाएं.
View this post on Instagram
फिलहाल फिल्म की स्क्रीनिंग की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ये फिल्म आपके नजदीकी सिनेपोलिस थियेटर में दिखाई जाएगी. 'बाजीगर' 1993 में रिलीज हुई थी और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान और काजोल के अलावा शिल्पा शेट्टी भी अहम भूमिका में थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

