बॉलीवुड

Shah Rukh Khan Next Project King: शाहरुख खान ने अनजाने में की अपनी अगली फिल्म 'किंग' की पुष्टि, बेटी सुहाना खान के साथ आएंगे नजर (View Pic and Watch Video)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में निर्देशक संतोष सिवन को प्रतिष्ठित कान्स पुरस्कार जीतने पर बधाई देते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया. हालांकि, इस वीडियो में शाहरुख ने अनजाने में अपनी अगली फिल्म 'किंग' के बारे में इशारा कर दिया.

Shah Rukh Khan Next Project King: शाहरुख खान ने अनजाने में की अपनी अगली फिल्म 'किंग' की पुष्टि, बेटी सुहाना खान के साथ आएंगे नजर (View Pic and Watch Video)
Shah Rukh Khan and Shah Rukh Khan Fan Club (Photo Credits: Instagram and X)

Shah Rukh Khan Next Project King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में निर्देशक संतोष सिवन को प्रतिष्ठित कान्स पुरस्कार जीतने पर बधाई देते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया. हालांकि, इस वीडियो में शाहरुख ने अनजाने में अपनी अगली फिल्म 'किंग' के बारे में इशारा कर दिया. माना जा रहा है कि शाहरुख खान की अगली फिल्म एक एक्शन ड्रामा होगी, जिसका नाम 'किंग' है, और इसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. Top 5 Upcoming Movies 2024: बॉलीवुड और साउथ के धमाकों से गूंजेगा 2024, आ रही हैं ये 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में!

इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे और इसे सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूस करेंगे. हालांकि, ये सब महज अटकलें थी और अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में शाहरुख खान ने 'किंग' की पुष्टि कर दी, जब उनकी मेज पर इस फिल्म की स्क्रिप्ट नजर आई. इस वीडियो में, शाहरुख खान ने निर्देशक संतोष सिवन की तारीफ करते हुए उन्हें 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पियरे एंजेनियू एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी.

देखें शाहरुख खान की नई फिल्म की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

हालांकि, सभी का ध्यान 'किंग' की स्क्रिप्ट पर गया, जो इस फ्रेम में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी. इस खबर ने शाहरुख खान के फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है, जो अब उनकी और सुहाना खान की इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

देखें किंग का कैसे गलती से  हो गया खुलासा

अब देखना यह है कि शाहरुख और सुहाना की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर क्या धमाल मचाती है. शाहरुख खान आखिरी बार एटली की फिल्म जवान में नजर आए थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).