बॉलीवुड

एक्ट्रेस शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, मुंबई के अस्पताल में हुई एडमिट

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) को स्वाइन फ्लू हो गया है. खांसी और सर्दी होने पर एक नियमित जांच के दौरान शबाना के फ्लू से पीड़ित होन की पुष्टि हुई.

एक्ट्रेस शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, मुंबई के अस्पताल में हुई एडमिट
शबाना आजमी (Photo Credit- Twitter)

मुंबई:  बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) को स्वाइन फ्लू हो गया है. खांसी और सर्दी होने पर एक नियमित जांच के दौरान शबाना के फ्लू से पीड़ित होन की पुष्टि हुई. उन्हें मुंबई (Mumbai) के एक हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट किया गया है. शबाना हालांकि इस खाली समय का उपयोग कर रही हैं.

अस्पताल में एडमिट होने को लेकर शबाना आजमी ने कहा, "मुझे बमुश्किल से आत्मनिरीक्षण करने का मौका मिलता है. इसलिए यह मेरे लिए ब्रेक की तरह है." उन्होंने कहा, "मैं अस्पताल में भर्ती हूं और मेरे स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है."

यह भी पढ़ें: डेंगू से उबरने के बाद श्रद्धा कपूर ने शुरू की सायना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग

शबाना आजमी मशहूर शायर कैफ़ी आजमी (Kaifi Azmi) की बेटी हैं. उनके पति जावेद अख्तर (Javed Akhtar) जाने माने शायर हैं. शबाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्मी पर्दे पर 'द ब्लैक प्रिंस' में साल 2017 में नजर आई थीं.

इस फिल्म को पंजाबी, इंग्लिश और हिंदी तीन भाषाओं में र‍िलीज किया गया था. शबाना सोशल मीड‍िया (Social Media) पर काफी एक्ट‍िव रहती हैं. बीते कई द‍िनों में शबाना अपने प‍िता कैफी आजमी से जुड़े इवेंट में नजर आई.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).