Gadar-2 Controversy! फिल्म गदर-2 में सनी देओल ने गुरुद्वारे में अमीषा पटेल को किया Kiss, अब कानूनी एक्शन की तैयारी
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' विवादों के घेरे में आ गई है. कहा जा रहा है कि पंचकूला गुरुद्वारे में सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' की शूटिंग में कुछ ऐसे आपत्तिजनक सीन्स शूट हुए हैं, जिन्हें लेकर विवाद हो रहा है.
Gadar-2 Controversy: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' विवादों के घेरे में आ गई है. कहा जा रहा है कि पंचकूला गुरुद्वारे में सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' की शूटिंग में कुछ ऐसे आपत्तिजनक सीन्स शूट हुए हैं, जिन्हें लेकर विवाद हो रहा है.
जून शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने गुरद्वारे वाले सीन पर कड़ी आपत्ति जताई है. इस दृश्य के ऑनलाइन क्लिप में सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल हाथ में हाथ डाले एक दूसरे को देख रहे हैं जबकि ‘गतका’ के जानकार उनके इर्द-गिर्द अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं. सनी देओल भाजपा सांसद भी हैं. ये भी पढ़ें- Adipurush Fake Poster: प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' के सर्कुलेट किए गए फेक पोस्टर, तिरुपति पुलिस ने उठाए सख्त कदम, जानें मामला
एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इस फिल्म के नायक और नायिका को गुरद्वारे में खास मुद्रा में देखा जा सकता है जो आपत्तिजनक है. ग्रेवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘फूलों की पंखुड़ियां (अभिनेता-अभिनेत्री पर) बरसाई जा रही हैं. इसके अलावा ‘गतका’ के जानकारों को उनके इर्द-गिर्द प्रस्तुति देते हुए देखा जा सकता है.’’
गतका एक सिख मार्शल आर्ट है. नाखुशी प्रकट करते हुए ग्रेवाल ने कहा कि सनी देओल और फिल्म के निर्देशक को समझना चाहिए कि गुरद्वारा ऐसे दृश्य को फिल्माने की जगह नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘ हम कहना चाहते हैं कि ऐसी तस्वीर (वीडियो क्लिप) सामने आयी है, जो सिख समुदाय के लिए शर्मनाक हैं.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

