SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection Day 5: Kartik-Kiara स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' ने सोमवार को किया 4.21 करोड़ का कारोबार, जानिए टोटल कलेक्शन
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए अब 5 दिन पूरे हो चुके है लेकिन फिल्म हर दिन अपने बॉक्स ऑफिस नंबरों के साथ आगे बढ़ रही है.
SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection Day 5: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए अब 5 दिन पूरे हो चुके है लेकिन फिल्म हर दिन अपने बॉक्स ऑफिस नंबरों के साथ आगे बढ़ रही है, जो फिल्म के लिए लोगों का प्यार भी दर्शाता है. यह फिल्म गुरूवार को रिलीज हुई थी और फिल्म ने अपने पहले दिन 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक शानदार शुरुआत की, वहीं शुक्रवार को 7 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म के कलेक्शन में मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन फिर फिल्म ने शनिवार को 10.10 करोड़ का बिजनेस किया. Bawaal Teaser Releasing Tomorrow: Varun Dhawan-Janhvi Kapoor स्टारर 'बवाल' का टीजर कल होगा रिलीज, Prime Video पर होगा Nitesh Tiwari की फिल्म का प्रीमियर (View Pic)
जबकि रविवार को 12.15 करोड़ के साथ फिल्म के कलेक्शन में इजाफा जारी रहा, जिसके बाद फिल्म ने सोमवार की पारिवारिक दर्शकों से मिली बड़ी बढ़त के साथ 4.21 करोड़ का कलेक्शन किया है. अगर अभी तक के कुल कारोबार की बात करें तो फिल्म ने 42.71 करोड़ की कमाई कर ली है.
Day Wise #BoxOffice Collection of #SatyaPremKiKatha
👉🏼𝗗𝗮𝘆 𝟭: ₹𝟵.𝟮𝟱 𝗖𝗿.
👉🏼𝗗𝗮𝘆 𝟮: ₹𝟳.𝟬𝟬 𝗖𝗿.
👉🏼𝗗𝗮𝘆 𝟯: ₹𝟭𝟬.𝟭𝟬 𝗖𝗿.
👉🏼𝗗𝗮𝘆 𝟰: ₹𝟭𝟮.𝟭𝟱 𝗖𝗿.
👉🏼𝗗𝗮𝘆 𝟱: ₹𝟰.𝟮𝟭 𝗖𝗿.
𝗧𝗼𝘁𝗮𝗹 𝗡𝗕𝗢𝗖: ₹𝟰𝟮.𝟳𝟭𝗖𝗿.#SPKK | #KartikAaryan | #KiaraAdvani pic.twitter.com/HxIvpQPBSp
— Rajat R Lunkad (@rajatlunkad) July 4, 2023
'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग का प्रतीक है. दिलचस्प बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ अपनी अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता हैं. यह फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

