SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection Day 1: Kartik-Kiara स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' ने पहले दिन किया 9 करोड़ से अधिक का कारोबार, एक्टर ने अपने नाम बनाया यह रिकॉर्ड
SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' ने गुरुवार को अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार शुरुआत दर्ज की है. जहां दर्शक इसके साथ एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी की उम्मीद कर रहे थे, वहीं यह फिल्म सिनेमाघरों में खुशियां लाने में सफल रही है. इस फिल्म ने अपने पहले दिन 9.25 करोड़ के साथ शानदार कमाई की शुरुआत की है. Housefull 5: Akshay Kumar और Sajid Nadiadwala 'हाउसफुल 5' के लिए एक बार फिर आए साथ, अगले साल दिवाली में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म (View Pic)
'सत्यप्रेम की कथा' ने सिनेमाघरों को फिर से दर्शकों से भर दिया है और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए भी यह एक अच्छी शुरुआत साबित हुई है. इस फिल्म की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में यकीनन दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली है, जिसने पहले दिन पर 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म को कई बड़ी फिल्मों की तुलना में बड़ी ओपनिंग दी है. इसके साथ ही कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बुक कर ली है. इससे पहले भूल भुलैया और लव आज कल ने उन्हें बड़ी ओपनिंग दी थी.
#SatyaPremKiKatha puts up a healthy score on Day 1 [holiday]… Gathered speed during the course of the day, after an ordinary start in the morning shows… Evening shows, expectedly, saw very good occupancies due to glowing WOM… Thu ₹ 9.25 cr. #India biz.
Emerges… pic.twitter.com/IXGwzUZJEv
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 30, 2023
वैसे यह तो सिर्फ शुरुआत है, और हो सकता है कि वर्किंग डे होने की वजह से आज फिल्म के बिजनेस में कुछ गिरावट देखने को मिले, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते यह फिल्म शनिवार को फिर से रफ्तार पकड़ सकती है. 'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग का प्रतीक है. दिलचस्प बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ अपनी अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

