सारा अली खान ने शेयर की बचपन की फोटो, कैप्शन पढ़कर आया अनन्या पांडे का ऐसा कमेंट
फ अली खान की बेटी सारा अली खान ने आज सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत अंदाज में अंजर आ रही हैं. उन्होंने अपनी इस फोटो के साथ ऐसा कैप्शन लिखा है जिसे पढ़कर हर कोई हंस रहा है.
लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान हर कोई सोशल मीडिया के जरिए अपने करीबी लोगों के साथ जुड़ रहा है और बातचीत कर रहा है. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इंटरनेट के जरिए अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट कर रहे हैं. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने आज सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत अंदाज में अंजर आ रही हैं. उन्होंने अपनी इस फोटो के साथ ऐसा कैप्शन लिखा है जिसे पढ़कर हर कोई हंस रहा है.
सारा ने अपनी इस थ्रोबैक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो बेहद क्यूट अंदाज में सजीधजी नजर आ रही हैं. फोटो पोस्ट करके सारा ने लिखा, "मेरे सपनों की रानी... हमेशा मैं ही थी."
ये भी पढ़ें: इतनी बदल गई है सारा अली खान जिंदगी, Throwback फैमिली फोटो में दिखा बड़ा फर्क
उनके इस कैप्शन को पढ़कर अनन्या पांडे (Ananya Pandey) भी खुद को रोक नहीं पाई और हंसते हुए कमेंट किया, "ये कैप्शन बेहद पसंद आया."

सारा की इस फोटो के इंटरनेट पर आते ही ये वायरल हो चला है और काफी लोग इसे लाइक भी कर रहे हैं. फोटो पर ढेरों कमेंट भी पढ़ने को मिले हैं.
बता करें फिल्मों की तो 'लव आज कल' के बाद सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर. 1' में नजर आएंगी. इसके अलावा अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' के लिए भी उन्हें कास्ट किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

