Kofee With Karan Season 7: Sara Ali Khan ने Vijay Deverakonda को डेट करने की जताई इच्छा, एक्टर ने किया रिप्लाई
विजय देवरकोंडा ने इस्टाग्राम स्टोरी पर कॉफी विद करण सीजन 7 की वह क्लिप शेयर की, जिसमें सारा ने डेट करने के लिए विजय का नाम लिया था. साथ ही एक्टर ने लिखा, जिस तरह से तुमने 'देवरकोंडा' पुकारा मुझे पसंद आया.
Kofee With Karan Season 7: करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 सुर्खियों में है. जहां शो के पहले मेहमान बनें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, अब शो में तहलका मचाने आ गई हैं सारा अली खान और जान्हवी कपूर. यह एपिसोड गुरुवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगा. पर उससे पहले शो का प्रोमो सामने आया जिसमें सारा अली खान विजय देवरकोंडा को डेट करने की इंच्छा जताती हुईं नजर आई हैं. जिस पर अब विजय देवरकोंडा ने रिप्लाई किया है.
दरअसल शो के प्रोमो में जान्हवी कपूर और सारा अली खान की एंट्री होती है. करण जौहर दोनों खूबसूरत एक्ट्रेस का वेलकम करते हैं और शो की शुरुआत करते हैं. इसी बीच करण सारा से सवाल करते हैं कि तुम मुझे उस लड़के का नाम बताओ जिसे तुम डेट करना चाहती हो. पहले तो सारा करण के इस सवाल को टालते हुए नजर आती हैं और बाद में वे विजय देवरकोंडा का नाम ले लेती हैं.
View this post on Instagram
इसके बाद विजय देवरकोंडा ने इस्टाग्राम स्टोरी पर कॉफी विद करण सीजन 7 की वह क्लिप शेयर की, जिसमें सारा ने डेट करने के लिए विजय का नाम लिया था. साथ ही एक्टर ने लिखा, जिस तरह से तुमने 'देवरकोंडा' पुकारा मुझे पसंद आया., क्यूटेस्ट. मेरी ओर से आपको बड़ा दिल और स्नेह, सारा अली खान, जान्हवी कपूर.

आपको बता दें विजय देवरकोंडा तमिल फिल्मों के सुपरस्टार हैं. उन्हें ज्यादातर लोग फिल्म अर्जुन रेड्डी के लिए जानते हैं. अब वे फिल्म लाइगर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. इस फिल्म में विजय के अपोजिट अनन्या पांडे नजर आएंगी. पुरी जगन्नाद द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

