बॉलीवुड

सारा अली खान ने इंडियन लुक में पुरानी और नई फोटोज शेयर कर फैंस का जीता दिल

सारा अली खान इंडियन लुक में नज़र आ रही हैं. दरअसल सिम्बा अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक कोलाज बनाकर शेयर की हैं, एक तस्वीर उनके इंडस्ट्री में आने से पहले की हैं. जब वह काफी हेल्दी थी. इस तस्वीर में उन्होंने कानों में बड़ी बालियां और माथा टीका पहना है. इस तस्वीर में सारा ने सूट पहना है. वही दूसरी तस्वीर में भी सारा इंडियन लुक में फिट होकर काफी खुबसूरत लग रही हैं.

सारा अली खान ने इंडियन लुक में पुरानी और नई फोटोज शेयर कर फैंस का जीता दिल
सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड में उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई. दर्शक उन्हें बड़े परदे पर तो पसंद कर ही रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही वह नई जनरेशन की एक ऐसी अभिनेत्री है, जिनके सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा फैन फॉलोविंग है. यह अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव है. कभी एक्सरसाइज़ करके अपने फैंस को इंस्पायर करती हैं तो कभी अपनी क्यूट फोटोज़ से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. हाल ही में सारा अली खान ने फैंस के साथ एक बहुत ही खुबसूरत पिक्चर शेयर की है.

इस तस्वीर में सारा अली खान इंडियन लुक में नज़र आ रही हैं. दरअसल सिम्बा अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक कोलाज बनाकर शेयर की हैं, एक तस्वीर उनके इंडस्ट्री में आने से पहले की हैं. जब वह काफी हेल्दी थी. इस तस्वीर में उन्होंने कानों में बड़ी बालियां और माथा टीका पहना है. इस तस्वीर में सारा ने सूट पहना है. वही दूसरी तस्वीर में भी सारा इंडियन लुक में फिट होकर काफी खुबसूरत लग रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा, "कुछ चीज़े कभी नही बदलती. छोटी सारा से बड़ी सारा होने तक सेम पोज़, सेम एक्सप्रेशन सेम सजना धजना."  ये भी पढ़ें: सारा अली खान ने भाई इब्राहिम अली खान के साथ शेयर किया स्नेपचैट Video, मस्ती देखकर आपको भी आएगी हंसी

सारा अली खान की इस तस्वीर को उनके फैंस बहुत ही ज़्यादा पसंद कर रहे हैं. ये अभिनेत्री अक्सर इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अपने फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं. कोरोना जैसी महामारी की मार झेलने की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 14 तारीख तक देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की थी. जिसे हमारे सितारे भी बखूबी फॉलो कर रहे हैं. इस मुश्किल की घड़ी में वह न सिर्फ डोनेशन देकर मदद के लिए आगे आ रहे, बल्कि इन-दिनों घरों में रहकर वह अपने फैंस के साथ सोशल डिस्टेंसिंग रख कर सोशल मीडिया द्वारा ज़्यादा से ज़्यादा समय बिता रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).