बॉलीवुड

Sapna Choudhary ने खेत में सूट पहनकर किया धमाकेदार डांस, दिलकश Video हुआ Viral

हरयाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी लॉकडाउन के इस समय में भी अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं. सिंगर ने बीते कुछ महीनों में एक के बाद एक कई सरे हिट हरयाणवी गाने रिलीज किये हैं जिन्हें न सिर्फ पसंद किया गया बल्कि इन्हें रिकॉर्डतोड़ व्यूज भी हासिल हुए.

Sapna Choudhary ने खेत में सूट पहनकर किया धमाकेदार डांस, दिलकश Video हुआ Viral
सपना चौधरी (Photo Credits: Instagram)

Sapna Choudhary Dance Video: हरयाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी लॉकडाउन के इस समय में भी अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं. सिंगर ने बीते कुछ महीनों में एक के बाद एक कई सरे हिट हरयाणवी गाने रिलीज किये हैं जिन्हें न सिर्फ पसंद किया गया बल्कि इन्हें रिकॉर्डतोड़ व्यूज भी हासिल हुए. अब सपना का एक नया वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने हाल ही में रिलीज हुए हरयाणवी सॉन्ग 'लख्मीचंद की टेक' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

सपना इस वीडियो में नीले रंग का सूट पहनकर अपने देसी स्टाइल में डांस करती दिख रही हैं. रोमांटिक हरयाणवी सॉन्ग 'लख्मीचंद की टेक' पर सपना अपने मन मोह लेने वाले एक्सप्रेशन्स और आकर्षक डांसिंग स्टाइल से सभी को इम्प्रेस करती हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर उनके इस वीडियो को हजारों लोग देख रहे हैं और इसपर कमेंट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary: सपना चौधरी के नए गीत ‘Lakhmichand Ki Tek’ में दिखी प्यार और रोमांटिक पलों की मिठास, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

गौरतलब है कि तमाम सफलता हासिल करने के बावजूद सपना ने कभी भी अपने देसी अवतार और डांसिंग स्टाइल से परहेज नहीं किया और आज भी उसी रूप में अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं. यही वजह है कि उनके म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के चंद घंटों में लाखों लाइक्स और कमेंट्स पा लेते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2021 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).