बॉलीवुड

हरयाणवी डांसर Sapna Choudhary बनी ब्लैक ब्यूटी, हॉट स्टाइल में शेयर की अपनी फैशनेबल Photos

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी इंटरनेट पर अपने स्टाइलिश अवतार से इन दिनों लोगों का काफी अटेंशन पा रही हैं. हरयाणवी डांसर ने सोशल मीडिया पर अपने हॉट और आकर्षक अंदाज में अपनी नई तस्वीरें शेयर की है जो लोगों का ध्यान काफी आकर्षित कर रही है.

हरयाणवी डांसर Sapna Choudhary बनी ब्लैक ब्यूटी, हॉट स्टाइल में शेयर की अपनी फैशनेबल Photos
सपना चौधरी (Photo Credits: Instagram)

Sapna Choudhary Photos: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी इंटरनेट पर अपने स्टाइलिश अवतार से इन दिनों लोगों का काफी अटेंशन पा रही हैं. हरयाणवी डांसर ने सोशल मीडिया पर अपने हॉट और आकर्षक अंदाज में अपनी नई तस्वीरें शेयर की है जो लोगों का ध्यान काफी आकर्षित कर रही है. सपना को वैसे तो हम सभी ने सूट में उनके देसी हरयाणवी स्टाइल में देखा है. लेकिन इस बार उन्होंने वेस्टर्न आउटफिट में फैंस को इम्प्रेस किया है.

सपना ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो ब्लैक कलर की खूबसूरत हैवी आउटफिट पहनी हुई अपने स्टाइलिश अंदाज में पोज करती हुई नजर आईं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे अंदर के राक्षस को मत जगाओ, वो सो रहा है लेकिन मरा नहीं है." सपना की इन फोटोज को ढ़ेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं और लोग भी इसकी चर्चा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary के हरयाणवी सॉन्ग ‘ढाई लीटर दूध’ से चमकी थी उनकी किस्मत, गानें पर यूं लगाए थे ठुमके (Watch Video)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

सपना की इन पिक्चर्स पर कमेंट करते हुए फैंस हार्ट इमोजी पोस्ट करके अपना प्यार बरसा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये अंदाज काफी चर्चा में आ गया है. अपने गानों और डांस वीडियोज से लोगों को रिझानेवाली सपना अपने फोटोशूट्स से भी अपने चाहनेवालों को इम्प्रेस करती नजर आती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2021 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).