संजू' में सुनील दत्त की भूमिका में होंगे परेश रावल, देखें नया पोस्टर
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' का नया पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें सुनील दत्त की भूमिका में परेश रावल नजर आ रहे हैं.
मुंबई: राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' का नया पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें सुनील दत्त की भूमिका में परेश रावल नजर आ रहे हैं. इस नए पोस्टर में संजय दत्त की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर को परेश रावल यानी सुनील दत्त सांत्वना देते नजर आ रहे हैं.
फिल्म 'संजू' के निर्देशक राज कुमार हिरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, " संजू एक बाप-बेटे की फिल्म है. मिलिए संजू के पिता परेश रावल से. इनके साथ काम करने में मजा आया."
#sanju is a father-son story. Meet the father today - Paresh Rawal. Had fun working with him. #RanbirKapoor @VVCFilms @foxstarhindi @SirPareshRawal pic.twitter.com/GXWYaNBvm3
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) May 26, 2018
इस बायोपिक में संजय दत्त के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दिखाया जाएगा.
राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित इस बायोपिक में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकार हैं.
यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2018 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

