बॉलीवुड

फिल्म 'संजू' का एक और पोस्टर हुआ रिलीज, संजय दत्त के 'बेस्ट फ्रेंड' के रूप में नजर आए विक्की कौशल

सोमवार को फिल्म 'संजू' का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया गया. इस पोस्टर में विक्की कौशल के लुक का खुलासा कर दिया गया है. इस फिल्म में विक्की कौशल संजय दत्त के दोस्त की भूमिका में नजर आएंगे

फिल्म 'संजू' का एक और पोस्टर हुआ रिलीज, संजय दत्त के 'बेस्ट फ्रेंड' के रूप में नजर आए विक्की कौशल
फिल्म 'संजू' का नया पोस्टर (Photo Credits : Twitter)

सोमवार को फिल्म 'संजू' का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया गया. इस पोस्टर में विक्की कौशल के लुक का खुलासा कर दिया गया है. इस फिल्म में विक्की कौशल संजय दत्त के दोस्त की भूमिका में नजर आएंगे. जब आप इस पोस्टर को देखेंगे तो आपके लिए विक्की कौशल को पहचान पाना भी मुश्किल होगा. इससे पहले भी इस फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज किए जा चुके हैं जिसमें हमने रणबीर कपूर, सोनम कपूर और परेश रावल को देखा है.

विक्की कौशल ने ट्विटर पर 'संजू' के इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि, "मैं संजू के सबसे अच्छे दोस्त की भूमिका निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं. इस प्रकार की दोस्ती को ढूंढ पाना बेहद मुश्किल है. फिल्म के ट्रेलर को रिलीज होने के लिए अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं."

राज कुमार हिरानी ने भी इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और साथ ही अपने ट्वीट में विक्की कौशल की तारीफ भी की.

इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दिखाया जाएगा. राज कुमार हिरानी इस फिल्म के निर्देशक हैं और उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी लिखी है. विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म 'संजू' को प्रोड्यूस किया है. इस बायोपिक में दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और मनीषा कोइराला जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2018 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).