रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' में 'खलनायक' का किरदार निभाएंगे संजय दत्त
हफ्ते की शुरुआत में यशराज फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म 'शमशेरा' की घोषणा की थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. अब कहा जारा है कि 'शमशेरा' में विलेन का किरदार संजय दत्त निभाएंगे
मुंबई: इस हफ्ते की शुरुआत में यशराज फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म 'शमशेरा' की घोषणा की. इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह एक एक्शन फिल्म होगी और रणबीर इसमें एक डकैत के किरदार में नजर आएंगे. इस घोषणा के साथ यशराज फिल्म्स की ओर से फिल्म का एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया गया था . फिल्म के टाइटल के साथ टैग लाइन दी गई थी 'करम से डकैत, धर्म से आजाद'. 'शमशेरा' का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे. अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर आ रही है.
कहा जा रहा है कि 'शमशेरा' में विलेन का किरदार संजय दत्त निभाएंगे.दैनिक भास्कर को दिए गए एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने इस रोल के बारे में जिक्र करते हुए कहा था कि ,"मेरे पिता और यश चाचा दोनों करीबी दोस्त थे. मैं बेहद खुश और इमोशनल हूं कि यश चोपड़ा बैनर के साथ पहली बार फिल्म करने जा रहा हूं. जब मुझे करण ने बताया तो मैं तुरंत रणबीर के साथ काम करने के लिए तैयार हो गया. मुझे लगा यह आइडिया शानदार रहेगा. अब मैं जल्द से जल्द इस रोमांचक फिल्म की शूटिंग शुरू करने को बैताब हूं. करण मल्होत्रा के साथ यह मेरी दूसरी फिल्म होगी ."
आपको बता दें कि संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में रणबीर कपूर ही उनका किरदार निभा रहे हैं.'संजू' की रिलीज के बाद ही रणबीर 'शमशेरा' की शूटिंग शुरू करेंगे. शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है और अगले साल के मध्य तक इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2018 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

