ऋषि कपूर के निधन से टूट चुके हैं संजय दत्त, बेटी त्रिशाला दत्त और पत्नी मान्यता दत्त ने संभाला
बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि उनके सभी करीबी दोस्त और असंख्य फैंस हताश हैं. ऋषि कपूर को अपना बड़ा भाई मानने वाले संजय दत्त भी उनके निधन से बेहद दुखी हैं.
बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 30 अप्रैल, गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि उनके सभी करीबी दोस्त और असंख्य फैंस हताश हैं. ऋषि कपूर को अपना बड़ा भाई मानने वाले संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी उनके निधन (Demise) से बेहद दुखी हैं. संजय दत्त ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अपनी फोटो शेयर की और इमोशनल नोट लिखा.
संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "एक चीज जो चिंटू सर ने मुझे हमेशा सिखाई है वो ये है कि कोई भी काम को हमेशा मुस्कुराते हुए करो! इस बात पर विश्वास करने में थोड़ा समय जाएगा कि चिंटू सर अब नहीं रहे. वो मेरे लिए एक बड़े भाई के समान हैं. यकीन नहीं होता कि वो जा चुके हैं!"
संजय दत्त की इस फोटो पर कमेंट करते हुए उनकी बेटी त्रिशाला दत्त ने कमेंट किया, "उन्हें बेहद मिस किया जाएगा. आई लव यू डैड." ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर कपूर और नीतू सिंह से मिलने पहुंची कपूर करीना कपूर, देखें Photo

मान्यता दत्त ने भी इस फोटो पर हार्ट कमेंट किया है. गौरतलब है कि संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म 'संजू' (Sanju) में रणबीर कपूर ने उनका लीड रोल निभाया था. ये भी एक वजह थी कि बीते कुछ समय में संजय दत्त रणबीर और ऋषि कपूर के और भी करीब आ गए. अब उनके इस पोस्ट को देखकर पता चलता है कि वो उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

