KGF 2 FIRST LOOK: फिल्म 'केजीएफ 2' से संजय दत्त का हैरतंगेज लुक हुआ रिलीज, जन्मदिन पर एक्टर ने फैंस को दिया सरप्राइज
साउथ सुपरस्टार यश की हिट फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का दर्शक जहां बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं आज मेकर्स ने आज इस फिल्म से इंटरनेट पर संजय दत्त का अधीरा लुक रिलीज कर दिया.
KGF 2 Sanjay Dutt First Look: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की हिट फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का दर्शक जहां बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं आज मेकर्स ने आज इस फिल्म से इंटरनेट पर संजय दत्त का अधीरा (Adheera) लुक रिलीज कर दिया. फिल्म के इस लुक पोस्टर में संजय बेहद अलग और हैरान कर देने वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म के पोस्टर में संजय आर्मर सूट की तरह पोशाख पहने किसी शस्त्र पर अपना सिर टेके हुए नजर आ रहे हैं.
संजय आज 61 साल के हो चुके हैं और ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को फिल्म से अपने लुक का सरप्राइज दिया है. संजय ने कहा कि उनके लिए भी ये किसी तोहफे से कम नहीं है. इस फिल्म से अपने लुक को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए संजय ने लिखा, "इससे बेहतर बर्थडे गिफ्ट नहीं मांग सकता था. धन्यवाद प्रशांत नील, कार्तिक गौड़ा, यश, विजय किरागंदुर, दीपक गौड़ा, लिथिका, परीद और केजीएफ की पूरी टीम को मेरा धन्यवाद. उन सभी फैंस को मेरा खास धन्यवाद जो हमेशा से अपना प्रेम और समर्थन मुझपर बरसाते आए हैं."
फिल्म में 'अधीरा' की भूमिका निभा रहे संजय दत्त का ये अंदाज भी लोगों के बीच अब चर्चा में आ गया है और उनका ये लुक पोस्टर काफी वायरल भी हो रहा है. फिल्म में यश के साथ संजय दत्त,श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन समेत अन्य कलाकार नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: KGF 2: संजय दत्त के जन्मदिन पर ‘केजीएफ 2’ के मेकर्स रिलीज करेंगे उनका अधीरा लुक
फिल्म के पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 23, अक्टूबर 2020 को रिलीज के लिए सेट की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

