दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अभिनेत्री समीरा रेड्डी, लैक्मे फैशन वीक में बेबी बंप के साथ आईं नजर, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हाल ही में वह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में चल रहे लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) में शामिल हुई थी.

समीरा रेड्डी (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी (Sameera Reddy)   दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हाल ही में वह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में चल रहे लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) में शामिल हुई थी. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि समीरा ने सफेद रंग की टीशर्ट, ब्लैक पैंट और ग्रीन कार्डिगन पहन रखा था. वह काफी खूबसूरत लग रही थी. प्रेग्नेंसी के बाद ऐसा पहली बार है जब समीरा रेड्डी को किसी पब्लिक इवेंट में स्पॉट किया गया है.

अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए समीरा रेड्डी ने कहा था कि, "मैं दूसरी बार मां बनने वाली हूं. मुझे प्रेग्नेंट हुए 4 महीने हो गए हैं. इस वजह से मैंने पिछले कई प्रोजेक्ट्स के लिए ना कहा था. अक्षय और मेरी यह ख्वाहिश थी कि साल 2019 में हमारा दूसरा बच्चा हो. जुलाई में मेरी डिलीवरी होगी."

यह भी पढ़ें:-  Shocking: अंगद बेदी ने किया खुलासा, शादी से पहले प्रेग्नेंट थी पत्नी नेहा धूपिया

आपको बता दें कि समीरा रेड्डी अक्षय वरडे (Akshai Varde)  के साथ साल 2014 में सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गई थी. समीरा ने 'दे दाना दन', 'मुसाफिर', 'वन टू थ्री', 'रेस' और ' मैंने दिल तुझको दिया' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट