'Salman Khan ने अनजाने में गलती की, इसलिए माफी मांगना सही नहीं', गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी को लेकर बोलीं Somy Ali (Watch Video)
सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सलमान को काले हिरण का शिकार करने के मामले में बिश्नोई समुदाय से माफी नहीं मांगनी चाहिए.
Salman Khan Threat Case: सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सलमान को काले हिरण का शिकार करने के मामले में बिश्नोई समुदाय से माफी नहीं मांगनी चाहिए. सलमान को इस बात का पता ही नहीं था कि बिश्नोई समुदाय काले हिरण की पूजा करता है. वह उस काम के लिए माफी क्यों मांगें, जो उन्होंने जानबूझकर नहीं किया? यह तो किसी अनजाने में हुई गलती पर माफी मांगने जैसा है. इसका कोई मतलब नहीं बनता है. सलमान खान एक दयालु इंसान हैं, उन्होंने कभी जानबूझकर यह गलती नहीं की.
सोमी ने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई से मिलकर उन्हें समझाना चाहती हैं. वह हिंसा में विश्वास नहीं रखतीं और चाहती हैं कि किसी का जीवन खतरे में न पड़े, चाहे वह कोई भी हो.
ये भी पढ़ें: Salman Khan Threat: सलमान खान को धमकी देने के मामले में एक्शन में मुंबई पुलिस, FIR दर्ज
'Salman Khan ने अनजाने में गलती की, इसलिए माफी मांगना सही नहीं'
"Why should Salman apologise when he hasn't done anything wrong" Somy Ali #EXCLUSIVE #ITVideo #SomyAli #SalmanKhan #LawrenceBishnoi | @Akshita_N pic.twitter.com/AshA0OnwV6
— IndiaToday (@IndiaToday) October 20, 2024
सोमी ने बताया कि उनका सलमान और उनके परिवार से अब कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वह किसी की भी हत्या के खिलाफ हैं. सोमी ने बिश्नोई समुदाय से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा, "मैं सलमान की तरफ से माफी मांगती हूं. उन्हें नहीं पता था कि आप काले हिरण की पूजा करते हैं. मैं भारत आकर आपके मंदिर जाऊंगी और पूजा भी करूंगी."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

