Salman Khan's House Firing Video: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, दूसरे राज्य के थे हमलावर
फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने मामले में शुरूआती जांच में बड़ा खुलासा किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार फायरिंग करने वाले महाराष्ट्र के नहीं बल्कि दूसरे राज्य के हैं. जिन्होंने अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग की है
Salman Khan's House Firing Video: फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शुरू कर दी. शुरूआती जांच में बड़ा खुलासा किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार फायरिंग करने वाले महाराष्ट्र के नहीं बल्कि दूसरे राज्य के हैं. जिन्होंने अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग की है. यह भी पढ़े: Salman Khan’s Residence Firing: मुंबई पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता! फायरिंग करने वाले आरोपियों की बाइक बरामद
फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंचने के लिए हाथ में बड़ा सुराग लगा है. बदमाशों ने बांद्रा में सलमान खान के घर के फायरिंग करने के लिए जिस बाइक से आये थे . उस बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है. दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुकिस उस बाइक की मदद से आरोपियों तक पहुंच सकती है.
Tweet:
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग | गोली चलाने वाले अज्ञात लोग महाराष्ट्र के बाहर के हैं। एक्टर के घर के अंदर से एक खाली खोखा मिला है: मुंबई क्राइम ब्रांच
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024
राजस्थान में 1998 में काले हिरण के शिकार की घटना के बाद कई सालों से सलीम खान और सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.
2022 में, अपने घर के पास सुबह की सैर के दौरान, सलीम खान को एक नोट मिला, इसमें लिखा था, "सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्दी आपका मूसे वाला जैसा हाल होगा।" गौरतलब है कि पंजाबी रैपर, सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। उन्हें बंदूक के लाइसेंस के लिए परमिट जारी किया है। पिछले साल अभिनेता ने अतिरिक्त सुरक्षा के रूप में एक नई बुलेट-प्रूफ एसयूवी खरीदी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2024 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

