Salman Khan Marriage Statement: 'क्या आपको मजा आ रहा है कि मैं सुहागरात मना रहा हूं?'- सलमान खान का शादी को लेकर चटपटा जवाब!
बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर यानी सलमान खान एक बार फिर अपने शादी को लेकर दिए गए मजेदार जवाब से सोशल मीडिया पर छा गए हैं. नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में हाल ही में सलमान मेहमान बने जहां एक बार फिर उनके बैचलर स्टेटस पर चुटकी ली गई.
Salman Khan Marriage Statement: बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर यानी सलमान खान एक बार फिर अपने शादी को लेकर दिए गए मजेदार जवाब से सोशल मीडिया पर छा गए हैं. नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में हाल ही में सलमान मेहमान बने जहां एक बार फिर उनके बैचलर स्टेटस पर चुटकी ली गई. शो के होस्ट कपिल शर्मा ने जब उनसे पूछा कि क्या अब वह भी आमिर खान की तरह गर्लफ्रेंड ढूंढेंगे, तो सलमान ने तुरंत साफ कर दिया कि ऐसी कोई योजना नहीं है. इसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने सवाल किया कि क्या वह इन सवालों से थक नहीं जाते? तो सलमान ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा - "मैं हमेशा कहता हूं कि मेरी शादी कर लेने से आपका क्या फायदा है? क्या आपको मजा आ रहा है कि मैं आपके लिए सुहागरात मना रहा हूं? मैं कर क्या रहा हूं जिससे आपको इतनी खुशी हो रही है कि मैं बर्बाद हो जाऊं?"
सलमान ने यह भी कहा कि आजकल कपल्स में सब्र और बलिदान की भावना नहीं बची है. छोटे-छोटे मुद्दों जैसे खर्राटे या सोने की पोजीशन पर रिश्ता टूट जाता है. उन्होंने कहा, "डिवोर्स तो हो जाता है, लेकिन वो आधे पैसे भी ले जाती है." साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब उनकी उम्र ऐसी नहीं है कि वो फिर से शुरुआत कर पाएं.
सलमान खान ने शादी को लेकर ली चुटकी:
सलमान खान का नाम पहले संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. संगीता से तो उनकी शादी तय मानी जा रही थी लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने कदम पीछे खींच लिया. ऐश्वर्या अब अभिषेक बच्चन से और कैटरीना विक्की कौशल से शादी कर चुकी हैं.
सलमान को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थीं. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखाया, जितनी उम्मीद की गई थी. अब सलमान का ये 'सुहागरात' वाला बयान इंटरनेट पर वायरल हो चुका है और फैंस एक बार फिर उनके मजाकिया अंदाज पर फिदा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

