सलमान खान के गाने भाई-भाई ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा लोगों ने, दबंग ने की ये खास अपील
इस बार ईद के मौके पर सलमान अपनी फिल्म राधे से बॉक्स ऑफिस धमाल मचाने वाले थे. लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से फिल्मों की शूटिंग रुक गई और सिनेमाघर बंद पड़े हैं.
लॉकडाउन के चलते इस बार की ईद काफी फीकी रही हालांकि सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फैन्स को निराश नहीं किया. इस बार भले ही उनकी कोई फिल्म ना रिलीज हुई हो लेकिन उन्होंने अपना नया गाया भाई भाई (Bhai Bhai) रिलीज किया. इस गाने को सलमान खान ने रूहान अरशद (Ruhan Arshad) के साथ मिलकर गाया है. इस गाने को सभी बेशुमार प्यार मिल रहा है. गाने में सलमान हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश देते दिखाई दे रहे हैं. 25 मई को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. ऐसे में अब सलमान खान ने खुद ही ट्वीट करके सभी का शुक्रिया अदा किया है.
सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा कि भाई भाई गाने के लिए आपने जो प्यार दिखाया उसका शुक्रिया. इस गाने को अपने यंग जनरेशन को बार बार दिखाए, अपने छोटे भाई बहनों को दिखाए, अपनों बच्चों को दिखाए. एक बार फिर आप सभी का शुक्रिया, उपरवाला आपके साथ रहे और सुरक्षा करें.
Thank u for the response on bhai bhai , please make the younger generation hear this song again n again , your younger siblings , your kids etc .thank u 1s again ,may God be vit u n protect u .#BhaiBhaihttps://t.co/NpmD2HsaGI
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 27, 2020
आपको बता दे कि इस बार ईद के मौके पर सलमान अपनी फिल्म राधे से बॉक्स ऑफिस धमाल मचाने वाले थे. लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से फिल्मों की शूटिंग रुक गई और सिनेमाघर बंद पड़े हैं. लेकिन सलमान ने फैंस को ईद के मौके अपने गाने भाई भाई से ईदी तो जरूर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

